ePaper

मास्को के एक गोदाम में लगी आग, 16 की मौत

Updated at : 27 Aug 2016 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
मास्को के एक गोदाम में लगी आग, 16 की मौत

मास्को : मास्को के एक गोदाम में आज सुबह लगी आग में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी. रुसी प्रशासन ने यह जानकारी दी है. तास संवाद समिति ने आपात मंत्रालय की स्थानीय शाखा के हवाले से बताया, ‘‘ जब आग को बुझाया जा रहा था तो आग की लपटों में घिरा […]

विज्ञापन

मास्को : मास्को के एक गोदाम में आज सुबह लगी आग में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी. रुसी प्रशासन ने यह जानकारी दी है. तास संवाद समिति ने आपात मंत्रालय की स्थानीय शाखा के हवाले से बताया, ‘‘ जब आग को बुझाया जा रहा था तो आग की लपटों में घिरा एक कमरा देखा गया.” दमकल कर्मचारियों ने कमरे की दीवार तोडी और वहां 16 शव पाए.

आपात विभाग के कर्मचारी अंतरराष्ट्रीय समयानुसार तडके पांच बजे ही घटनास्थल पर आग बुझाने पहुंच गए थे. आग ने रुस की राजधानी के उत्तरी हिस्से में एक औद्योगिक क्षेत्र में करीब 200 वर्ग मीटर इलाके में बने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया था.

सुबह सात बजे आग पर काबू पा लिया गया। प्रशासन ने यह जानकारी दी. एक पुलिस सूत्र ने रुसी संवाद समितियों को बताया कि हादसे में मारे गए लोग संभवत: पूर्व सोवियत गणतंत्रों के प्रवासी मजदूर थे तथा यह गोदाम एक स्थानीय प्रिंटिंग कंपनी का है. मास्को के मेयर सेर्गेई सोबीयानिन ने ट्वीटर पर लिखा कि प्रशासन मामले की जांच करेगा. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. यह पता लगाने के लिए मामले की आपराधिक जांच शुरु की गयी है कि कहीं यह आग आगजनी या लापरवाही का नतीजा तो नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola