ePaper

गुस्से में तुर्की, कहा- अब ISIS को खत्म करना लक्ष्‍य

Updated at : 23 Aug 2016 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
गुस्से में तुर्की, कहा- अब ISIS को खत्म करना लक्ष्‍य

अंकारा : तुर्की ने अपने सीमावर्ती क्षेत्र में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर उसका सफाया करने की घोषणा की है. तुर्की ने गाजियानटेप शहर में आत्मघाती हमले के बाद सोमवार को कहा कि सीरियाई सीमा क्षेत्र को इस्लामिक स्टेट समूह से ‘पूरी तरह मुक्त’ कराना अतिआवश्‍यक है. तुर्की ने इस हमले […]

विज्ञापन

अंकारा : तुर्की ने अपने सीमावर्ती क्षेत्र में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर उसका सफाया करने की घोषणा की है. तुर्की ने गाजियानटेप शहर में आत्मघाती हमले के बाद सोमवार को कहा कि सीरियाई सीमा क्षेत्र को इस्लामिक स्टेट समूह से ‘पूरी तरह मुक्त’ कराना अतिआवश्‍यक है.

तुर्की ने इस हमले के लिए आईएस के जेहादियों को जिम्मेदार ठहराया. हमले में 54 लोग मारे गए थे. विदेश मंत्री मौलूद कावुसोगलू ने कहा, ‘‘हमारी सीमा दाएश (आईएस) से पूरी तरह मुक्त होनी चाहिए.’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे आतंकी संगठन के खिलाफ अपने देश और विदेश में लडना हमारा सबसे स्वाभाविक अधिकार है.’ बीते शनिवार की रात एक आत्मघाती हमलावर ने गाजियानटेप शहर में एक शादी समारोह में हमला किया था. इस हमलावर की उम्र ‘12 से 14 साल के बीच’ बताई गई है. राष्ट्रपति रेचीप तैयप एर्दोगन ने कहा कि यह हमला आईएस के जेहादियों के फरमान पर हुआ है. काउसोगलू ने कहा कि तुर्की आईएस के खिलाफ लडाई में पहले से ही सक्रिय भूमिका निभा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola