ePaper

जापान में मां ने ही मार डाला अपने 4 मासूम बच्चों को

Updated at : 22 Aug 2016 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
जापान में मां ने ही मार डाला अपने 4 मासूम बच्चों को

तोक्यो : जापान में एक ऐसी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसपर अपने ही चार मासूम बच्चों की हत्या का शक है. महिला पर कथित आरोप है कि उसने अपने एक बेटे और तीन बेटियों को मार डाला और खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया. महिला के घर से उसकी तीन साल की […]

विज्ञापन

तोक्यो : जापान में एक ऐसी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसपर अपने ही चार मासूम बच्चों की हत्या का शक है. महिला पर कथित आरोप है कि उसने अपने एक बेटे और तीन बेटियों को मार डाला और खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया. महिला के घर से उसकी तीन साल की बच्ची सहित उसके चार बच्चों के शव बरामद हुए हैं. जापानी मीडिया रिपोर्ट और पुलिस ने आज इस बात की जानकारी दी. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश से पहले बच्चों की हत्या की थी. पुलिस के मुताबिक दक्षिण जापान के प्रांत फुकुओका में आज सुबह 10 वर्षीय एक बच्चा, छह-छह साल की दो बच्चियों और तीन साल की एक बच्ची के शव बरामद हुए थे.

बहरहाल, पुलिस के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया, ‘बच्चों के पिता ने उन्हें मृत पाकर पुलिस में रिपोर्ट की थी.’ जीजी प्रेस और सार्वजनिक प्रसारक एनएचके के अनुसार पुलिस इस संदिग्ध ‘हत्या-आत्महत्या के प्रयास’ मामले में संदिग्ध के तौर पर बच्चों की 41 वर्षीय मां से पूछताछ कर रही है. टीवी के अनुसार महिला ने पुलिस के समक्ष यह स्वीकार किया है कि उसने ही बच्चों की हत्या की थी.

पुलिस ने कथित तौर पर मीडिया को बताया कि कम से कम एक बच्चे के गले पर गला घोंटकर मारे जाने का निशान है. असाही शिंबुन दैनिक समाचार पत्र के अनुसार महिला की कलाई से खून बह रहा था, जिसके कारण उसे अस्पताल भेज दिया गया. उसने पुलिस को बताया कि उसने रसोई में इस्तेमाल किए जाने वाले चाकू से अपनी कलाई काट ली थी, लेकिन उसके जख्म मामूली थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola