रियो में भूखे पेट रात बिताया भारतीय खिलाडियों ने
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रियो डि जिनेरियो : लगातार लचर प्रदर्शन के कारण हताश और निराश भारतीय ओलंपिक दल के कुछ सदस्य जब भारतीय दूतावास में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिये गया तो वहां उन्हें खाने के लिये केवल ‘मूंगफली’ दी गयी. इस कार्यक्रम का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय ने किया था जिसमें दोनों […]
विज्ञापन
रियो डि जिनेरियो : लगातार लचर प्रदर्शन के कारण हताश और निराश भारतीय ओलंपिक दल के कुछ सदस्य जब भारतीय दूतावास में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिये गया तो वहां उन्हें खाने के लिये केवल ‘मूंगफली’ दी गयी. इस कार्यक्रम का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय ने किया था जिसमें दोनों हॉकी टीमों ने हिस्सा लिया जो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गयी हैं.
खिलाडियों को उम्मीद थी वहां उन्हें रात्रि भोज मिलेगा और इसलिए उन्होंने खेल गांव में भोजन करने की अपनी योजना रद्द कर दी थी. भारतीय दल के नेता राकेश गुप्ता से जब इसकी पुष्टि करने के लिये कहा गया, उन्होंने कहा, ‘‘आप कृपया हॉकी खिलाडियों से बात करिये, वे आपको बेहतर बता सकते हैं. मैं वहां सिर्फ कुछ समय के लिए था और विकास कृष्ण के मुक्केबाजी मुकाबले के लिये तुरंत ही वापस आ गया.” हॉकी टीम का एक सदस्य हालांकि नाराज था.
उन्होंने कहा, ‘‘हमें केवल मूंगफली खाने के लिये दी गयी. हमें कम से कम रात्रि भोज की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने हमें बीयर, कुछ साफ्ट ड्रिंक्स और मूंगफली दी. हमने खेल गांव में भी रात्रि भोजन नहीं करने का फैसला किया था लेकिन हमें वहां से भूखा लौटना पड़ा. यह वास्तव में बेहद निराशाजनक था. ”
ब्राजील में भारतीय दूतावास तथा युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित 70वें स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़ा नहीं था क्योंकि कल शाम को इसे जब आयोजित किया गया तब कई स्पर्धाएं होनी थी. मीडियाकर्मी बैडमिंटन और मुक्केबाजी मैच कवर करने में व्यस्त थे और ऐसे में पुरुष और महिला हाकी टीमें ही समारोह में जा पायी. कार्यक्रम का निमंत्रण खेल सचिव राजीव यादव की तरफ से आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










