ePaper

कट्टरपंथी इस्लाम के प्रसार को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय बैठक बुलाउंगा : ट्रम्प

Updated at : 16 Aug 2016 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
कट्टरपंथी इस्लाम के प्रसार को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय बैठक बुलाउंगा : ट्रम्प

वाशिंगटन : इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह और इस्लामिक कट्टरपंथियों से निपटने के लिए विदेश नीति के दृष्टिकोण को पेश करते हुए रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि राष्ट्र निर्माण का युग खत्म होना चाहिए. ओहायो में अपना एक अहम नीतिगत भाषण देते हुए ट्रम्प ने कट्टरपंथी इस्लाम को परास्त […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह और इस्लामिक कट्टरपंथियों से निपटने के लिए विदेश नीति के दृष्टिकोण को पेश करते हुए रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि राष्ट्र निर्माण का युग खत्म होना चाहिए. ओहायो में अपना एक अहम नीतिगत भाषण देते हुए ट्रम्प ने कट्टरपंथी इस्लाम को परास्त करने के आह्वान के साथ कहा, ‘अगर मैं राष्ट्रपति बनता हूं तो राष्ट्र निर्माण के युग को बहुत तेजी से निर्णायक अंत की ओर ले जाउंगा. हमारा नया दृष्टिकोण निश्चित तौर पर कट्टरपंथी इस्लाम को रोकने वाला होना चाहिए, जिसमें अमेरिका में दोनों पार्टियों, हमारे विदेशी सहयोगियों और पश्चिम एशिया में हमारे सहयोगियों की अवश्य साझेदारी होनी चाहिए.’

उन्होंने कहा, ‘सभी कार्रवाइयों को इसी लक्ष्य के ईद गिर्द अनुकूल बनाया जाना चाहिए और जो भी देश इस लक्ष्य को साझा करते हैं वे हमारे सहयोगी होंगे. कुछ इस लक्ष्य को साझा नहीं करते. हमलोग हमेशा अपने दोस्त नहीं चुन सकते हैं, लेकिन हमें कभी भी अपने दुश्मनों को पहचानने में नाकाम नहीं होना है.’

ट्रम्प ने कहा, ‘राष्ट्रपति के तौर पर मैं इस लक्ष्य पर केंद्रित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आह्वान करुंगा. हम लोग अपने सबसे अच्छे सहयोगी इस्राइल सहित पश्चिम एशिया में अपने मित्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे. हम जोर्डन के शाह अब्दुल्ला तथा मिस्र के राष्ट्रपति सिसी समेत बाकी उन सभी के साथ मिलकर काम करेंगे जो इस मौत की इस विचारधारा को परास्त करने में समान विचार रखते हैं.’

उन्होंने कहा कि इस मिशन पर ट्रम्प प्रशासन नाटो के साथ करीब से मिल कर काम करेगा. उन्होंने कहा, ‘मैं पहले ही कह चुका हूं कि नाटो आतंकवाद से निपटने में नाकाम रहा है. मेरी टिप्पणियों के बाद उन्होंने अपनी नीति बदली और अब उनके पास आतंकी खतरे पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक नया प्रखंड है. यह बहुत अच्छी बात है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola