Rio 2016 : तैराकी में भी भारत के हाथ लगी निराशा, साजन-शिवानी बाहर

रियो डि जिनेरियो : युवा भारतीय तैराक साजन प्रकाश और शिवानी कटारिया ने भी रियो आलंपिक में निराश किया. दोनों भारतीय तैराक रियो ओलंपिक की तैराकी स्पर्धा में अपने-अपने वर्ग से शुरुआती दौर में ही बाहर हो गए. साजन 200 मीटर बटरफ्लाय हीट में 43 तैराकों में 41वें स्थान पर रहे. वही शिवानी 200 मीटर […]
रियो डि जिनेरियो : युवा भारतीय तैराक साजन प्रकाश और शिवानी कटारिया ने भी रियो आलंपिक में निराश किया. दोनों भारतीय तैराक रियो ओलंपिक की तैराकी स्पर्धा में अपने-अपने वर्ग से शुरुआती दौर में ही बाहर हो गए. साजन 200 मीटर बटरफ्लाय हीट में 43 तैराकों में 41वें स्थान पर रहे. वही शिवानी 200 मीटर फ्रीस्टाइल में 29 तैराकों में 28वें स्थान पर रही. वह अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रही थी जबकि साजन पांच तैराकों में चौथे स्थान पर थे. साजनने एक मिनट 59 . 37 सेकंड का समय निकाला और अगले दौर के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके.
स्वीडन के सिमोन जोडिन ने एक मिनट 56.46 सेकंड में हीट जीती जबकि स्लोवाकिया के राबर्ट बोगार दूसरे स्थान पर रहे. इस्राइल के गाल नेवो तीसरे स्थान पर रहे थे. तीसरी हीट में माइकल फेल्प्स एक मिनट 55.73 सेकंड का समय निकालकर तीसरे स्थान पर रहे. टमास केंडरेसी एक मिनट 54.73 सेकंड का समय निकालकर तीसरे स्थान पर रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




