IS से जुड़े 68 मलेशियाई नागरिकों के पासपोर्ट रद्द किये गये

कुआलालंपुर : मलेशिया के उप प्रधानमंत्री अहमद जैहिद हामिदी ने बताया कि मलेशियाई अधिकारियों ने विदेशों में इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों में शामिल 68 मलेशियाई नागरिकों के पासपोर्ट रद्द कर दिये हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि इस खतरनाक समूह के कारण उपजा खतरा वास्तविक है. अहमद मलेशिया के गृहमंत्री भी हैं. उन्होंने बताया कि दो […]
कुआलालंपुर : मलेशिया के उप प्रधानमंत्री अहमद जैहिद हामिदी ने बताया कि मलेशियाई अधिकारियों ने विदेशों में इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों में शामिल 68 मलेशियाई नागरिकों के पासपोर्ट रद्द कर दिये हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि इस खतरनाक समूह के कारण उपजा खतरा वास्तविक है. अहमद मलेशिया के गृहमंत्री भी हैं. उन्होंने बताया कि दो हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नजीब रजाक से निर्देश मिलने के बाद इन लोगों के पासपोर्ट रद्द किये गये.
उन्होंने कल बताया कि मलेशियाई नागरिक के तौर पर यात्रा करने के लिए अब उनके पास कोई भी यात्रा दस्तावेज नहीं हैं. जब वे देश वापस लौटेंगे तो उनके खिलाफ आव्रजन कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी. दो परिवारों समेत मलेशियाई मूल के 68 लोग आईएसआईएस की तरफ से लड़ाई में शामिल होने और शहीद होने के लिए सीरिया गये थे. अहमद ने बताया कि इन परिवारों में तीन से 11 साल के बच्चे भी थे.
अहमद ने बताया कि वे सीरिया में आईएस के लिए लड़ने गये थे लेकिन वे वहां पर सफाई कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे हैं. मंत्री ने बताया कि मुस्लिम बहुल और कई नस्ल के लोगों के घर मलेशिया में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. रक्षा मंत्री हिशामुद्दीन हुसैन ने आज सभी राजनीतिक पार्टियों से अपने मतभेदों को भूलकर आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई में एक साथ खड़े होने की अपील की. उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई भी देश इस खतरे से अछूता नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




