नेपाल में निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत

काठमांडो : नेपाल के नुवाकोट जिले में वन क्षेत्र में आज एक निजी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक नवजात शिशु समेत 7 लोगों के मारे जाने की आशंका है. यह हेलीकॉप्टर उस शिशु और उसकी मां को इलाज के लिए काठमांडो ले जा रहा था. आज दोपहर गोरखा से उड़ान भरने के […]
काठमांडो : नेपाल के नुवाकोट जिले में वन क्षेत्र में आज एक निजी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक नवजात शिशु समेत 7 लोगों के मारे जाने की आशंका है. यह हेलीकॉप्टर उस शिशु और उसकी मां को इलाज के लिए काठमांडो ले जा रहा था. आज दोपहर गोरखा से उड़ान भरने के बाद दि फिशटेल एयर हेलीकॉप्टर का एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर से संपर्क टूट गया. अधिकारियों ने कहा कि हेलीकाप्टर काठमांडो के 150 किलोमीटर पश्चिम में नुवाकोट जिले में भटिना डांडा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
नेपाल नागर विमानन प्राधिकरण :कान: ने कहा कि 9एन-एकेए हेलीकॉप्टर में पायलट सहित सभी सात लोगों के मारे जाने की आशंका है. कान के प्रवक्ता देवेन्द्र केसी ने कहा कि नेपाल सेना की एक टीम और अन्य बचाव अधिकारियों को दुर्घटनास्थल पर लगाया गया है. खराब मौसम से खोज अभियान में दिक्कतें आ रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




