ePaper

नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने प्रचंड

Updated at : 03 Aug 2016 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने प्रचंड

काठमांडू : नेपाल के कम्युनिस्ट पार्टी के नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड आज वहां के नये प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिये गये हैं. प्रचंड का प्रधानमंत्री बनना तय ही माना जा रहा था, क्योंकि नेपाल में राजनीतिक दलों को बहुमत के आधार पर प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार चुनने का निर्देश दिया गया था. […]

विज्ञापन

काठमांडू : नेपाल के कम्युनिस्ट पार्टी के नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड आज वहां के नये प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिये गये हैं. प्रचंड का प्रधानमंत्री बनना तय ही माना जा रहा था, क्योंकि नेपाल में राजनीतिक दलों को बहुमत के आधार पर प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार चुनने का निर्देश दिया गया था.

नेपाल की संसद में नेपाली कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी का बहुमत है और अन्य दल भी अब उनके साथ हैं,ऐसे में प्रचंड का प्रधानमंत्री बनना तय हो गया था. संसद के इस सबसे बड़े गंठबंधन ने प्रचंड को अपना नेता चुन लिया था.

नेपाल में प्रचंड एक ताकतवर नेता के रूप में जाने जाते हैं. 62 वर्षीय प्रचंड वर्ष 2008 से 2009 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रहे हैं. 2009 में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने अपनी देश की सरकार के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध भी लड़ा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola