ePaper

हिलेरी क्लिंटन जीतीं तो भारत से और मजबूत होंगे रिश्ते : सलाहकार

Updated at : 30 Jul 2016 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
हिलेरी क्लिंटन जीतीं तो भारत से और मजबूत होंगे रिश्ते  :  सलाहकार

फिलाडेल्फिया : हिलेरी क्लिंटन के एक शीर्ष सलाहकार ने कहा है कि यह बहुत चिंता की बात है कि दक्षिण एशिया क्षेत्र पर डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी नीति का खाका नहीं बनाया है. साथ ही, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का भारत के साथ मजबूत संबंध का […]

विज्ञापन

फिलाडेल्फिया : हिलेरी क्लिंटन के एक शीर्ष सलाहकार ने कहा है कि यह बहुत चिंता की बात है कि दक्षिण एशिया क्षेत्र पर डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी नीति का खाका नहीं बनाया है. साथ ही, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का भारत के साथ मजबूत संबंध का रिकार्ड रहा है. हिलेरी के चुनाव प्रचार के लिए विदेश नीति मामलों के सलाहकार डेनियल एफ फेल्डमैन ने कहा कि यदि वह नवंबर के आम चुनाव में निर्वाचित हो जाती हैं तो हिलेरी भारत पर ओबामा प्रशासन की नीति को मजबूत करना जारी रखेंगी और क्षेत्र में आर्थिक एकीकरण की दिशा में काम करेंगी. फेल्डमैन ने डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन से इतर पीटीआइ भाषा से कहा, ‘‘मैंने देखा है कि ट्रम्प ने दक्षिण एशिया पर बहुत कम कहा है. यह बहुत चिंता की बात है कि इन मुद्दों का उन्होंने खाका नहीं तैयार किया है.’ कन्वेंशन कल समाप्त हो गया.

फेल्डमैन ने कहा, ‘‘हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि दक्षिण एशिया पर ट्रम्प के मुख्य सलाहकार कौन हैं. ‘ फेल्डमैन अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि रह चुके हैं. उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया, खासतौर पर अफगानिस्तान-पाक क्षेत्र संघर्षग्रस्त रहा है. उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि क्षेत्र की यात्रा करने और भारत, पाक तथा अफगानिस्तान में अहम समय बिताने का हिलेरी का गहरा अनुभव है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि वह क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्ध बनी रहेंगी.’ उन्होंने कहा कि हिलेरी का भारत से बहुत मजबूत संबंध का रिकार्ड रहा है न सिर्फ विदेश मंत्री के तौर पर बल्कि न्यूयार्क से सीनेटर के तौर पर भी जब उन्होंने सीनेट इंडिया कॉकश का गठन किया था और इसकी सह अध्यक्ष थीं. कश्मीर को लेकर भारत, पाक के बीच चल रहे तनाव के संदर्भ में एक सवाल के जवाब में फेल्डमैन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को मिल कर अवश्य इसका समाधान करना चाहिए. फेल्डमैन ने कहा कि वह दोनों देशों के नेतृत्व से उम्मीद करते हैं कि वे इन मुद्दों के हल को सुनिश्चित करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola