तख्तापलट की नाकाम कोशिश पर तुरंत एकपक्षीय फैसला न ले तुर्की : कनाडा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मॉन्ट्रियल : कनाडा के विदेश मंत्री स्टीफन डियोन ने तुर्की से अनुरोध किया है कि वह तख्तापलट की नाकाम सैन्य कोशिश के बाद के हालात से ‘‘लोकतंत्र के मौलिक सिद्धांतों” के अनुसार निपटे. तुर्की में अपने समकक्ष मेवलुत कावुसोगलू से फोन पर हुई बातचीत के बाद कनाडा के राजनयिक प्रमुख ने टेलीविजन नेटवर्क ‘रेडियो कनाडा’ […]
विज्ञापन
मॉन्ट्रियल : कनाडा के विदेश मंत्री स्टीफन डियोन ने तुर्की से अनुरोध किया है कि वह तख्तापलट की नाकाम सैन्य कोशिश के बाद के हालात से ‘‘लोकतंत्र के मौलिक सिद्धांतों” के अनुसार निपटे. तुर्की में अपने समकक्ष मेवलुत कावुसोगलू से फोन पर हुई बातचीत के बाद कनाडा के राजनयिक प्रमुख ने टेलीविजन नेटवर्क ‘रेडियो कनाडा’ पर कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि जिन लोगों ने तख्तापलट की साजिश रचकर इसे अंजाम दिया और जो राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान की शक्तियों को अधिकार में लेने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें सजा देते वक्त ‘‘सामूहिक सजा” देने से बचा जाए.
शनिवार को तुर्की के अधिकारियों के देश पर नियंत्रण वापस अपने हाथ लेने के बाद डियोन ने कहा कि ‘‘लोकतंत्र की रक्षा हुई है.” उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रुप से हमें इस बात का अहसास होना चाहिए कि जिनके खिलाफ सुनवाई चल रही है उन्हें इस दौरान न्याय के संवैधानिक नियमों के अनुसार निश्चित तौर पर अपनी बेगुनाही साबित करने का मौका दिया जाना चाहिए.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










