ePaper

पाकिस्तान में ईद पर बाइक स्टंट दिखा रहे 10 की मौत, 100 घायल

Updated at : 07 Jul 2016 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में ईद पर बाइक स्टंट दिखा रहे 10 की मौत, 100 घायल

लाहौर : ईद के मौके पर पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में बाइक पर स्टंट करने के चक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 100 से ज्यादा जख्मी हो गए. पंजाब आपात सेवा के मुताबिक आज और कल पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में बाइक पर स्टंट दिखाने के दौरान सात लोगों, […]

विज्ञापन

लाहौर : ईद के मौके पर पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में बाइक पर स्टंट करने के चक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 100 से ज्यादा जख्मी हो गए. पंजाब आपात सेवा के मुताबिक आज और कल पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में बाइक पर स्टंट दिखाने के दौरान सात लोगों, बहावलपुर में दो और लाहौर में एक की मौत हो गयी और 100 से ज्यादा घायल हो गए.घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया जहां उनमें से कुछ की हालत नाजुक बतायी गयी है.

पुलिस ने लाहौर और फैसलाबाद से 50 से ज्यादा युवाओं को गिरफ्तार किया और 1,000 से ज्यादा बाइकों को जब्त किया. लाहौर के पुलिस प्रमुख अमीन वेइंस ने लोगों से अपील की, ‘‘अभिभावकों को अपने बच्चों को जान पर खेलने देने से रोकना चाहिए।” उन्होंने कहा कि पुलिस और यातायात कर्मियों को लापरवाही से गाडी चलाने वाले युवाओं को गिरफ्तार करने और उनकी गाडियों को जब्त करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola