ePaper

भारतीय राजनेता अमर सिंह से फंडिंग प्राप्त करती हैं हिलेरी क्लिंटन : डोनाल्ड ट्रंप

Updated at : 25 Jun 2016 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय राजनेता अमर सिंह से फंडिंग प्राप्त करती हैं हिलेरी क्लिंटन : डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन : संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन पर आरोप लगाया है कि वे भारतीय राजनेताओं व संस्थानों से फंड प्राप्त कर रही हैं. उनके चुनाव प्रचार के लिए प्रकाशित कराये गये दस्तावेज में कहा गया है कि ये फंड उन्हें भारत-अमेरिका सिविल […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन पर आरोप लगाया है कि वे भारतीय राजनेताओं व संस्थानों से फंड प्राप्त कर रही हैं. उनके चुनाव प्रचार के लिए प्रकाशित कराये गये दस्तावेज में कहा गया है कि ये फंड उन्हें भारत-अमेरिका सिविल न्यूक्लियर डील के एवज में दिया जा रहा है. ट्रंप के चुनाव प्रचार के लिए 35 पन्ने का एक बुकलेट प्रकाशित कराया है.

हालांकि ये बातें पहले से भी आम जनों में लंबे समय से चर्चा में रही हैं. डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद की दावेदार हिलेरी क्लिंटन पूर्व में भी कई बार इन आरोपों को खारिज कर चुकी हैं.ट्रंप कैंप ने बुकलेट में हिलेरी के बारे में 50 महत्वपूर्ण फैक्ट का संग्रह प्रकाशित करवाया है, जिसका ट्रंप ने हाल में न्यूयॉर्क के अपने भाषण में भी उल्लेख किया था. इसमें न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि 2008 के आरंभ में भारतीय राजनेता अमर सिंह 1, 000 001 डॉलर और 5, 000, 000 डॉलर क्लिटंन फाउंडेशन को दिया था.

इसमें कहा गया था कि अमर सिंह सितंबर 2008 में अमेरिका के दौरे पर आये थे और न्यूक्लियर डील के लिए लॉबिंग की थी, ताकि भारत को सिविल न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी मिल सके. उस समय सिनेटर क्लिंटन ने उन्हें आश्वस्त किया था कि डेमोक्रेट डील की राह में रोड़ा नहीं बनेंगे. इसके साथ ही कहा गया है कि 2008 में कॉनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआइआइ) ने 500, 000 डॉलर से एक मिलियन डॉलर के बीच क्लिंटन फाउंडेशन को राशि दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola