पठानकोट हमले को अंजाम देने वाला आतंकी पाकिस्तान से फरार

लाहौर : पठानकोट वायुसैन्य अड्डे पर हमले के दौरान आतंकवादियों को फोन पर निर्देश देने वाला जैश ए मोहम्मद का आतंकी कथित रुप से पाकिस्तान से अफगानिस्तान भाग गया है. हमले की जांच कर रही संयुक्त जांच टीम के एक सदस्य ने कहा, ‘‘आतंकवादियों द्वारा दो जनवरी को वायुसैन्य अड्डे पर हमला करने से पहले […]
लाहौर : पठानकोट वायुसैन्य अड्डे पर हमले के दौरान आतंकवादियों को फोन पर निर्देश देने वाला जैश ए मोहम्मद का आतंकी कथित रुप से पाकिस्तान से अफगानिस्तान भाग गया है. हमले की जांच कर रही संयुक्त जांच टीम के एक सदस्य ने कहा, ‘‘आतंकवादियों द्वारा दो जनवरी को वायुसैन्य अड्डे पर हमला करने से पहले पठानकोट में आतंकवादियों के साथ दो दर्जन से अधिक बार टेलीफोन से बात करने वाला जैश ए मोहम्मद का कथित आका अफगान सीमापार करने में सफल रहा है.’ उन्होंने कहा कि लगभग 30 साल के जैश नेता ने पाकिस्तान के कबाइली क्षेत्र में रहते हुए आतंकवादियों के साथ करीब 18 बार बात की थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




