हिलेरी का समर्थन करने पर ओबामा की ट्रंप ने की आलोचना

रिचमंड,अमेरिका : राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बराक ओबामा की यह कहकर ओलाचना की है कि वह डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की दावेदार हिलेरी क्लिंटन का समर्थन कर रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि वह नवंबर में होने वाले चुनावों में हिलेरी का सामना करने के […]
रिचमंड,अमेरिका : राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बराक ओबामा की यह कहकर ओलाचना की है कि वह डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की दावेदार हिलेरी क्लिंटन का समर्थन कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि वह सोमवार को न्यू हैम्पशायर में हिलेरी पर प्रभावी नीतिगत भाषण देंगे. अपने समर्थकों में जोश भरते हुए ट्रंप ने इसे ‘‘धूर्त हिलेरी” का भाषण बताया. ट्रंप ने उन हालिया खबरों का हवाला दिया जिनमें यह कहा गया था कि भारतीय अमेरिकी राजीव फर्नांडो को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में महत्वपूर्ण पद पर इसलिए नियुक्त किया गया क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर क्लिंटन फाउंडेशन में भारी भरकम राशि का दान दिया था. उन्होंने कहा, ‘‘बहुत भ्रष्टाचार है. अगर प्रणाली काम करती तो उन्हें कभी चुनाव लड़ने की मंजूरी नहीं मिलती. वाकई में यह अन्य लोगों के साथ अन्याय है.” यह सलाहकार बोर्ड अमेरिका के विदेश मंत्रालय को परमाणु हथियारों एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अन्य मुद्दों पर सलाह देता है. शिकागो के रहने वाले फर्नांडो ‘चॉपर ट्रेडिंग’ के एक प्रतिभूति कारोबार अध्यक्ष हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










