ePaper

तुर्की के राष्ट्रपति ने सांसदों को मिली छूट खत्म करने वाले संविधान संशोधन को दी मंजूरी

Updated at : 08 Jun 2016 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
तुर्की के राष्ट्रपति ने सांसदों को मिली छूट खत्म करने वाले संविधान संशोधन को दी मंजूरी

इस्तांबुल : तुर्की के राष्ट्रपति ने संविधान के उन संशोधनों को मंजूरी दे दी है जिनसे आतंकवाद के आरोपों का सामना कर रहे कुर्द समर्थक कई सांसदों सहित करीब 138 सांसदों के खिलाफ सुनवाई का रास्ता साफ होता है. सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलू ने बताया कि रेसेप तैयप एरदोगन ने कल उन बदलावों को मंजूरी […]

विज्ञापन

इस्तांबुल : तुर्की के राष्ट्रपति ने संविधान के उन संशोधनों को मंजूरी दे दी है जिनसे आतंकवाद के आरोपों का सामना कर रहे कुर्द समर्थक कई सांसदों सहित करीब 138 सांसदों के खिलाफ सुनवाई का रास्ता साफ होता है. सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलू ने बताया कि रेसेप तैयप एरदोगन ने कल उन बदलावों को मंजूरी दे दी जो सत्तारुढ दल ने उनके पास भेजे थे। इन बदलावों को पिछले माह संसद में तीखी बहस के बाद स्वीकृति दे दी गयी थी.

यूरोपीय संघ और जर्मनी में अधिकारियों ने इन बदलावों की आलोचना की है और तुर्की के विपक्षी सांसदों ने भी इन बदलावों पर अपनी त्यौरियां तानी हैं. पिछले सप्ताह तुर्की की सर्वोच्च अदालत ने बदलावों संबंधी विधेयक को रद्द करने के लिए विपक्षी सांसदों द्वारा दाखिल याचिका खारिज कर दी थी. एरदोगन ने कुर्द समर्थक ‘पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी’ या एचडीपी पर प्रतिबंधित कुर्द पीकेके विद्रोही समूह की एक शाखा होने का आरोप लगाया है.

बदलावों के अनुसार, राष्ट्रपति का अपमान करने के आरोपी सांसदों, भ्रष्टाचार या अपराध के लिए जांच के दायरे में आने वाले सांसदों और एचडीपी के सदस्यों की तरह पीकेके का समर्थन करने के आरोपी सांसदों के खिलाफ मुकदमा चलाया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola