ePaper

मोदी इफेक्ट: कतर ने 23 भारतीय कैदियों को किया रिहा

Updated at : 07 Jun 2016 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी इफेक्ट: कतर ने 23 भारतीय कैदियों को किया रिहा

दोहा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के तत्काल बाद कतर ने सद्भावना के तौर पर आज 23 भारतीय कैदियों को रिहा किया. मोदी ने कतर के नेतृत्व के समक्ष यहां भारतीयों के कल्याण का मामला उठाया था। उन्होंने रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत पर सद्भावना के तहत उठाए गए इस कदम के लिए […]

विज्ञापन

दोहा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के तत्काल बाद कतर ने सद्भावना के तौर पर आज 23 भारतीय कैदियों को रिहा किया. मोदी ने कतर के नेतृत्व के समक्ष यहां भारतीयों के कल्याण का मामला उठाया था। उन्होंने रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत पर सद्भावना के तहत उठाए गए इस कदम के लिए अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के प्रति आभार व्यक्त किया.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘विशेष महीने की शुरुआत के मौके पर सद्भावना के तहत विशेष कदम उठाया गया… कतर सरकार ने 23 कैदियों को रिहा किया, जो भारत में अपने घर लौटेंगे.” उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘सद्भावना के तौर पर उठाए गए इस कदम के लिए कतर के अमीर का दिल से आभार.” यह रिहाई ऐसे समय पर की गई है जब मोदी ने हाल में यहां दो दिवसीय यात्रा की थी.

अधिकारियों के अनुसार अमीर ने प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया था कि कतर भारतीय समुदाय का ध्यान रखेगा जिसकी जनसंख्या करीब 6.3 लाख है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola