ePaper

आईएसआईएस ने ‘दाढ़ी कटवाने पर लगाया सौ डालर का जुर्माना

Updated at : 29 May 2016 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
आईएसआईएस ने ‘दाढ़ी कटवाने पर लगाया सौ डालर का जुर्माना

वाशिंगटन : दायरा सिमटने जाने के बीच, धन की कमी से जूझ रहे आईएसआईएस ने नये कर और जुर्माने लगाए हैं जिसमें दाढ़ी कटवाने पर सौ डालर एवं ज्यादा कसे हुए लगने वाले वस्त्र पहनने पर 25 डालर का जुर्माना शामिल है. एक शोधन में यह बात सामने आई है. स्थानीय समाचारों पर गौर करके […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : दायरा सिमटने जाने के बीच, धन की कमी से जूझ रहे आईएसआईएस ने नये कर और जुर्माने लगाए हैं जिसमें दाढ़ी कटवाने पर सौ डालर एवं ज्यादा कसे हुए लगने वाले वस्त्र पहनने पर 25 डालर का जुर्माना शामिल है. एक शोधन में यह बात सामने आई है.

स्थानीय समाचारों पर गौर करके ‘आईएचएस इंक’ द्वारा जारी नये विश्लेषण के अनुसार, वित्तीय स्थिति खराब होते जाने के जवाब में इस्लामिक स्टेट अपने क्षेत्र में कर और जुर्माने बढ़ाता जा रहा है और कुछ मामलों में नये कर शुरू कर रहा है.

‘आईएचएस’ के वरिष्ठ विश्लेषक लुडोविको कार्लिनो ने कहा, ‘‘बीते छह महीनों में, इस्लामिक स्टेट ने तेल राजस्व के नुकसान और सिमटती सीमा की भरपाई के लिए जनता से अतिरिक्त राजस्व हासिल करने के लिए नये कर और जुर्माने शुरू किये हैं. सितंबर से, हमने पूरे खलीफा में करों में बढोत्तरी देखी है.’

दाढ़ी कटवाने पर सौ डालर, दाढ़ी हल्की करवाने के लिए 50 डालर का जुर्माना लगाया गया है. पारंपरिक वस्त्र सही ढंग से नहीं पहनने पर पुरुषों पर पांच डालर जबकि ज्यादा कसे हुए वस्त्र पहनने पर महिलाओं पर 25 डालर का जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा आंखों से पर्दा हटाने पर 10 डालर का जुर्माना तय हुआ है.

इसके अलावा, मोजे या दस्ताने नहीं पहनने पर महिलाओं पर 30 डालर का जुर्माना लग सकता है. सिगरेट का पैकेट रखने पर पुरुषों पर 46 डालर जबकि महिलाओं पर 23 डालर का जुर्माना हो सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola