ePaper

कनाडा की आग अनियंत्रित, आकार में हुई दोगुनी

Updated at : 08 May 2016 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
कनाडा की आग अनियंत्रित, आकार में हुई दोगुनी

फोर्ट मैकमुर्रे : कनाडा के जंगलों में लगी आग कहर ढा रही है और इसने दोगुने इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है. अधिकारियों ने चेताया है कि एलबर्टा क्षेत्र में हालत अप्रत्याशित और खतरनाक हैं. जन सुरक्षा मंत्री राल्फ गूडेल ने कहा कि यह बड़ी, अनियंत्रित और खतरनाक आग बनी हुई है. उन्होंने […]

विज्ञापन

फोर्ट मैकमुर्रे : कनाडा के जंगलों में लगी आग कहर ढा रही है और इसने दोगुने इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है. अधिकारियों ने चेताया है कि एलबर्टा क्षेत्र में हालत अप्रत्याशित और खतरनाक हैं. जन सुरक्षा मंत्री राल्फ गूडेल ने कहा कि यह बड़ी, अनियंत्रित और खतरनाक आग बनी हुई है. उन्होंने कहा कि यह आग लंदन में लगी आग से भी ज्यादा खतरनाक है. इस आग की वजह से फोर्ट मैकमुर्रे शहर को खाली करना पड़ा.

शनिवार रात को तेज हवाओं ने आग की लपटों को केंद्र के पूर्व में मोडा है. वहीं उत्तर में फंसे करीब 25,000 लोगों ने या तो हवाई मार्ग से या सड़क मार्ग से शहर को छोड़ दिया है. एलबर्टा अपातकाल प्रबंधक एजेंसी ने शनिवार देर रात कहा कि जंगल में लगी आग ने एक ही दिन में अपना आकार दोगुना कर लिया है. यह आग मध्य रात्री तक 494,000 एकड़ में लगी थी और इसका फैलना जारी है. उसने कहा कि आग के हालत भीषण बने हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola