ePaper

पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार होली की छुट्टी की घोषणा

Updated at : 21 Mar 2016 3:32 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार होली की छुट्टी की घोषणा

इस्लामाबाद : इस साल की होली पाकिस्तान के लिए खास होगी, क्योंकि पाकिस्तान इतिहास रचने जा रहा है. पाकिस्तान के सिंध प्रांत मेंपहली बार24 मार्च को होली की सरकारी छुट्टी घोषित की गयी है. यह पहला मौका होगा जब पाकिस्तान के किसी हिस्से में होली की राजकीय छुट्टी की घोषणा की गयी है. यह फैसला […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : इस साल की होली पाकिस्तान के लिए खास होगी, क्योंकि पाकिस्तान इतिहास रचने जा रहा है. पाकिस्तान के सिंध प्रांत मेंपहली बार24 मार्च को होली की सरकारी छुट्टी घोषित की गयी है. यह पहला मौका होगा जब पाकिस्तान के किसी हिस्से में होली की राजकीय छुट्टी की घोषणा की गयी है.

यह फैसला नेशनल असेंबली में पाकिस्तान के अल्पसंख्यक वर्ग को ध्यान में रखते हुए किया गया था. होली, दीवाली और ईस्टर के मौके पर अवकाश घोषित किये जाने के बाद प्रस्ताव पारित किया गया था. इस प्रस्ताव को स्वतंत्र रूप से पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के रमेश वंकवानी ने रखा.
सिंध प्रांत ने पारित किया था हिंदू विवाह अधिनियम
यह पहली दफा नहीं जब सिंध प्रांत ने वहां के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के भावनाओं का ख्याल रखा. इससे पहले पाकिस्तान की सिंध विधानसभा ने हिंदू विवाहअधिनियम पारित कर देश का इसे ऐसा पहला प्रांत बना दिया जहां अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय अपनी शादियों का पंजीकरण करा सकते हैं. सिंध प्रांत में हिंदूओं की अच्छी खासी आबादी है.संसदीय कार्य मंत्री निसार खुहरो ने इस बिल को विधानसभा में पेश किया था. खुहरो ने कहा कि पाकिस्तान के गठन के बाद से यह पहला मौका है जब कोई ऐसा कानून पारित किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola