जब जेटली ने कहा - लहर-लहर तूफान मिले और मौज-मौज मझधार हमें
Updated at : 29 Feb 2016 4:14 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में बजट की शुरुआत शायरी के साथ की. उन्होंने कहा ..कश्ती चलाने वालों ने जब हार के दी पतवार हमें, जब लहर-लहर तूफान मिले और मौज-मौज मझधार हमें. फिर भी दिखाया है हमने और फिर यह दिखा देंगे सबको, कि इन हालात में आता है दरिया […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में बजट की शुरुआत शायरी के साथ की. उन्होंने कहा ..कश्ती चलाने वालों ने जब हार के दी पतवार हमें, जब लहर-लहर तूफान मिले और मौज-मौज मझधार हमें. फिर भी दिखाया है हमने और फिर यह दिखा देंगे सबको, कि इन हालात में आता है दरिया पार करना हमें.
गौरतलब है कि वित्त मंत्री ने यूपीए सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जब भाजपा को सरकार मिली थी, तो उस वक्त राजकोषीय घाटा बढ़ा हुआ था. हमने उस पर काबू पाया. वहीं नहीं 7 प्रतिशत से ज्यादा का विकास दर भी हासिल किया. लगातार दो ख़राब मॉनसून के बावजूद हमारी अर्थव्यवस्था बेहतर बनी हुई है. हमारा विदेशी मुद्रा भंडार 350 बिलियन डॉलर है.
जेटली ने कहा तमाम विपरीत परिस्थितियों के बाद भी हमने देश के अर्थव्यवस्था को मजबूती के लिए हरसंभव कदम उठाया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




