ePaper

छह भारतीय-अमेरिकी शोधार्थियों को सम्मानित करेंगे ओबामा

Updated at : 19 Feb 2016 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
छह भारतीय-अमेरिकी शोधार्थियों को सम्मानित करेंगे ओबामा

वाशिंगटन : राष्ट्रपति बराक ओबामा छह भारतीय-अमेरिकी शोधार्थियों को एक प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित करेंगे. यह शोधार्थी उन 106 विज्ञानियों और इंजीनियरों के समूह में से एक हैं जिन्हें ओबामा सम्मानित करने जा रहे हैं. यह पुरस्कार अमेरिका का स्वतंत्र युवा शोधार्थियों को दिया जाने वाले शीर्ष पुरस्कार है. व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक बयान […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : राष्ट्रपति बराक ओबामा छह भारतीय-अमेरिकी शोधार्थियों को एक प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित करेंगे. यह शोधार्थी उन 106 विज्ञानियों और इंजीनियरों के समूह में से एक हैं जिन्हें ओबामा सम्मानित करने जा रहे हैं. यह पुरस्कार अमेरिका का स्वतंत्र युवा शोधार्थियों को दिया जाने वाले शीर्ष पुरस्कार है. व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार इन भारतीय अमेरिकियों को ‘अर्ली करियर अवार्ड फॉर सांइटिस्ट एंड इंजीनियर्स’ के लिए चयनित किया गया है. पुरस्कृत होने वालों में पुरुडे युनिवर्सिटी के मिलिंद कुलकर्णी, हावर्ड युनिवर्सिटी के किरन मुसुंरु, वांडरबिल्ट युनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के सचिन पटेल, नासा के विक्रम श्याम, युनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया के राहुल मंघाराम और युनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के श्वेतांक पटेल शामिल हैं.

ओबामा इन शोधार्थियों के पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित रहेंगे. उन्होंने कहा कि ये अर्ली-करियर विज्ञानी हमारे स्वास्थ्य एवं जीवन पर जलवायु परिवर्तन से पड़ने वाले प्रभाव की चुनौतियों से पार पाने और उसे समझने के हमारे प्रयासों का नेतृत्व करेंगे. उन्होंने कहा कि वह इन होनहार लोगों को बधाई देते हैं और इन्हें प्रोत्साहित करते हैं कि वे अमेरिका के लोगों की सरलता के एक उदाहरण के तौर पर अपना जीवन व्यतीत करें. प्रेसिडेंशियल अर्ली करियर अवार्ड्स की शुरुआत वर्ष 1996 में की गई थी ताकि अमेरिकी नवोन्मेष को गति प्रदान की जा सके जिससे कि आर्थिक विकास और भारी चुनौतियों से निपटा जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola