ePaper

पाकिस्तानी पहचान पत्र के साथ भारतीय गिरफ्तार

Updated at : 19 Feb 2016 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी पहचान पत्र के साथ भारतीय गिरफ्तार

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में 1982 से रह रहे और एक पारिवारिक विवाद में उलझे एक भारतीय नागरिक को यहां पर गिरफ्तार कर लिया गया है. ऐसा उनके पास कथित तौर पर पाकिस्तानी राष्ट्रीय पहचान पत्र पाये जाने के बाद किया गया है. अधिकारियों ने आज बताया कि रुस्तम साधुआ को संघीय जांच एजेंसी ने कल […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में 1982 से रह रहे और एक पारिवारिक विवाद में उलझे एक भारतीय नागरिक को यहां पर गिरफ्तार कर लिया गया है. ऐसा उनके पास कथित तौर पर पाकिस्तानी राष्ट्रीय पहचान पत्र पाये जाने के बाद किया गया है. अधिकारियों ने आज बताया कि रुस्तम साधुआ को संघीय जांच एजेंसी ने कल गिरफ्तार किया और उन पर केवल पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किया जाने वाला राष्ट्रीय पहचान पत्र धोखाधड़ी के जरिये हासिल करने का आरोप लगाया गया है. एफआईए के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी से पहले जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्हें इस्लामाबाद में एक अदालत से गिरफ्तार किया गया और एक ‘जांच’ की जा रही है.

उपलब्ध साक्ष्य के मुताबिक, साधुआ 1982 में भारत से पाकिस्तान पहुंचा था और वह तब से देश में रह रहा था. साधुआ, पाकिस्तान के प्रभावशाली अल्पसंख्यक सांसद अस्फंदयार के साले और जाने माने शराब व्यापारी दिवंगत एमी भंडरा के दामाद हैं. सूत्रों ने बताया कि भंडारा के निधन के बाद उनके बेटे अस्फंदयार और साधुआ से शादी करने वाली बेटी के बीच मतभेद पैदा हो गया. अस्फंदयार ने पूर्व में अपने पैतृक संपत्ति हथियाने को लेकर दंपति के खिलाफ कई नोटिस जारी किये और साधुआ पर अपनी पत्नी को लेकर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर संपत्ति हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाया था. दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के खिलाफ अदालत में मामले भी दायर कर रखे हैं और अस्फंदयार, साधुआ के भारतीय पृष्ठभूमि के होने का लाभ लेने की कोशिश कर रहा है. साधुआ ने विशेष न्यायाधीश मलिक नजीर की अदालत में गिरफ्तारी से पूर्व की जमानत याचिका दायर की थी जिसे खारिज कर दिया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola