ओबामा को है विश्वास, ट्रंप नहीं बन पाएंगे राष्ट्रपति

रैंचो मिराज (अमेरिका) : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि व्हाइट हाउस को उम्मीद है कि डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित नहीं हो पाएंगे. ओबामा ने रीयल एस्टेट से जुडे अरबपति उद्योपति की उनके बयानों के लिए जमकर आलोचना की. उन्होंने कल कैलिफार्निया में संवाददाताओं से कहा, ‘मेरा लगातार मानना है […]
रैंचो मिराज (अमेरिका) : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि व्हाइट हाउस को उम्मीद है कि डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित नहीं हो पाएंगे. ओबामा ने रीयल एस्टेट से जुडे अरबपति उद्योपति की उनके बयानों के लिए जमकर आलोचना की. उन्होंने कल कैलिफार्निया में संवाददाताओं से कहा, ‘मेरा लगातार मानना है कि ट्रंप राष्ट्रपति नहीं बन पाएंगे. कारण यह है कि अमेरिकी लोगों में मेरा अगाध विश्वास है. और मेरी सोच यह है कि वे मानते हैं कि राष्ट्रपति पद का दायित्व एक गंभीर काम है.’
ओबामा ने 10 दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के नेताओं और प्रतिनिधियों के शिखर सम्मेलन से इतर कहा, ‘यह कोई टॉक शो या रीयलिटी शो करने जैसा नहीं है. यह मार्केटिंग नहीं है. यह कठिन है.’ उन्होंने कहा, ‘अमेरिकी लोग काफी समझदार हैं. और मेरा मानना है कि अंत में वे समझदारी भरा फैसला करेंगे.’ सर्वेक्षणों के अनुसार राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के रिपब्लिकन दावेदारों में 69 वर्षीय ट्रंप बहुत आगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




