बोले डोनाल्ड ट्रम्प- भारत कर रहा है अच्छा प्रदर्शन, कोई इस बारे में बात नहीं कर रहा

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के शीर्ष दावेदार डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद की दौड में शामिल होने के बाद पहली बार भारत पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि भारत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और कोई इसके बारे में बात नहीं कर रहा. ट्रम्प ने सोमवार […]
वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के शीर्ष दावेदार डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद की दौड में शामिल होने के बाद पहली बार भारत पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि भारत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और कोई इसके बारे में बात नहीं कर रहा. ट्रम्प ने सोमवार को सीएनएन को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ भारत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है.’ चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के लिए अपनी दावेदारी पेश करने के बाद ट्रम्प ने पहली बार भारत के बारे में अपनी सोच की झलक पेश की है जबकि वह अपने भाषणों में चीन, मेक्सिको और जापान जैसे कई देशों की खुलकर आलोचना कर चुके हैं.
ट्रम्प ने कहा, ‘‘ वह चीन की शुरुआत थी. वह भारत की शुरुआत थी, वैसे भारत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. कोई इसके बारे में बात नहीं करता.’ सीएनएन को सितंबर 2007 में दिए साक्षात्कार का हवाला देते हुए ट्रंप ने कहा, ‘‘ लेकिन वह चीन की शुरुआत थी. वह भारत की शुरुआत थी. मैंने आपसे जो कहा था, उसकी ओर नजर डालिए. मैंने आपको जो कुछ भी बताया था, सब ठीक निकला, भले ही वह इराक के बारे में कही गई बात हो, ईरान की बात हो, चीन की बात हो, भारत की बात हो या जापान की बात हो.’
ट्रम्प ने कहा, ‘‘ इस देश की ओर देखिए. हम एक ऐसी बडी शक्ति थे जिसका सम्मान पूरा विश्व करता था लेकिन अब हम कुछ हद तक हास्य का पात्र बन गए हैं.‘’ उन्होंने कहा,‘‘ लोग अचानक चीन, भारत और अन्य स्थानों के बारे में बात कर रहे हैं, फिर भले ही वह आर्थिक दृष्टिकोण की ही बात क्यों न हो. अमेरिका काफी नीचे आ गया है. संयुक्त राज्य (अमेरिका) काफी नीचे आ गया है जो बहुत, बहुत दु:ख की बात है. हमारा सम्मान नहीं किया जा रहा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




