ePaper

ओबामा ने राष्ट्रपति पद के लिए हिलेरी का किया समर्थन

Updated at : 26 Jan 2016 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
ओबामा ने राष्ट्रपति पद के लिए हिलेरी का किया समर्थन

वाशिंगटन : अपनी पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को एक ‘अच्छी, होशियार, दृढ’ और ‘हर नीति को अंदर-बाहर दोनों से समझने वाली चतुर’ इंसान बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी के कड़े मुकाबले में उनका अप्रत्यक्ष तौर पर समर्थन किया है. ओबामा ने कहा कि हिलेरी ‘शासन कर सकती […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अपनी पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को एक ‘अच्छी, होशियार, दृढ’ और ‘हर नीति को अंदर-बाहर दोनों से समझने वाली चतुर’ इंसान बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी के कड़े मुकाबले में उनका अप्रत्यक्ष तौर पर समर्थन किया है. ओबामा ने कहा कि हिलेरी ‘शासन कर सकती हैं और वह पहले दिन से ही इसकी शुरुआत कर सकती हैं.’ ओबामा की ओर से यह बयान एक ऐसे समय पर आया है, जब उम्मीदवारी से जुडे पहले मतदान में कुछ ही दिन शेष हैं. यहां हिलेरी का मुकाबला अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी और वर्मोंट के सीनेटर बर्नी सैंडर्स से है.

ओबामा ने पॉलिटिको को दिये गये एक साक्षात्कार में कहा, ‘वह अच्छी हैं, होशियार हैं और एक दृढ व्यक्ति हैं. वह इस देश के बारे में बहुत परवाह करती हैं और वह लंबे समय से लोगों की नजरों में रही हैं. वह एक ऐसी संस्कृति में रही हैं, जिसमें नया हमेशा अच्छा होता है.’ हिलेरी ओबामा के पहले कार्यकाल के दौरान चार साल तक उनकी शीर्ष राजनयिक रही हैं.

ओबामा ने कहा, ‘उनकी मजबूतियों की बात की जाए, तो वह बेहद अनुभवी हैं. वह बहुत होशियार हैं और हर नीति को अंदर-बाहर दोनों से जानती हैं. यह कई बार उन्हें ज्यादा सावधान बना सकता है और उनका प्रचार अभियान चुटीला होने के बजाय संजीदा हो सकता है, लेकिन ये भी उनकी मजबूती ही है.’ यह संभवत: पहली बार है, कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने मौजूदा चुनावी मौसम में अपनी पसंद के बारे में संकेत दिए हैं.

ओबामा ने कहा, ‘मेरी पहली प्राथमिकता यह है कि मेरे बाद इस पद पर कोई डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति बैठे और मुझे लगता है कि हमारे इतिहास को देखते हुए, इस बात में कोई संदेह नहीं है कि मैं राजनीति में ज्यादा महिलाओं को देखना चाहता हूं. मैं चाहता हूं कि मेरी बेटियां महसूस करें कि ऐसा कुछ नहीं है, जो वे कर नहीं सकतीं.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि डेमोक्रेट हिलेरी को सिर्फ इसलिए वोट देंगे कि वह एक महिला हैं या बर्नी को सिर्फ इसलिए वोट देंगे कि वह उनके साथ किसी एक मुद्दे विशेष पर सहमति रखते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मतदाता काफी समझदार हैं. वे हर चीज को ध्यान में रखेंगे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola