तुर्की के दियारबाकिर प्रांत में कार बम विस्फोट, पांच मरे

अंकारा : तुर्की के दक्षिण पूर्व दियारबाकिर प्रांत में सिनार जिला पुलिस मुख्यालय में हुए एक कार बम विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी है और कम से कम 36 लोग जख्मी हुए हैं. प्राप्त खबरों के अनुसार, यह धमाका पुलिस मुख्यालय के गेट के निकट हुआ. हमलावरों ने रॉकेट […]
अंकारा : तुर्की के दक्षिण पूर्व दियारबाकिर प्रांत में सिनार जिला पुलिस मुख्यालय में हुए एक कार बम विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी है और कम से कम 36 लोग जख्मी हुए हैं. प्राप्त खबरों के अनुसार, यह धमाका पुलिस मुख्यालय के गेट के निकट हुआ. हमलावरों ने रॉकेट से भी हमले किये.
इस हमले में मरने वाले में एक महिला व एक बच्चा भी शामिल है. घटना स्थल पर राहत व बचाव कार्य जारी है और मलबे की तलाशी की जा रही है.
मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि अधिकारियों के अनुसार कुर्दिश में सक्रिय कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी इस हमलेकी जिम्मेवार है. हालांकि अबतक किसी संगठन ने इसकी जिम्मेवारी नहीं ली है. उल्लेखनीय है कि हाल के महीनों में दियारबाकिर प्रांतमेंसेनाव कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी केबीच संघर्ष बढ़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




