पठानकोट हमला :मास्टरमाइंड सहित 12 पकड़े गये, जानें कौन है आतंकी मसूद अजहर

पठानकोटहमले के सिलिसले में पाकिस्तान ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर सहित 12 लोगों को पकड़ा. इस संबंध में पाकिस्तान और भारत की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. कंधार विमान अपहरण के समय छोड़ा गया अजहर संसद पर हमले का भी मास्टरमाइंड है. इस […]
पठानकोटहमले के सिलिसले में पाकिस्तान ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर सहित 12 लोगों को पकड़ा. इस संबंध में पाकिस्तान और भारत की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. कंधार विमान अपहरण के समय छोड़ा गया अजहर संसद पर हमले का भी मास्टरमाइंड है. इस बीच पाक पीएम ने एक बार फिर बैठक कर हालात की समीक्षा की.
इसलामबाद : पठानकोट आतंकी हमले को लेकर भारत की ओर से निर्णायक कार्रवाई की मांग की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर को बुधवार को हिरासत में लिया. साथ ही उसके भाई व संगठन से जुड़े और कई लोगों को भी पकड़ा है. संगठन के कई कार्यालय को भी सील कर दिया गया है. जियो टीवी के अनुसार अजहर के भाई अब्दुल रहमान रउफ को भी गिरफ्तार किया गया है. हिरासत में लिये गये सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है. हालांकि यह नहीं बताया गया कि सभी को कहां रखा गया है. इधर, भारत ने कहा कि मसूद को हिरासत में लिये जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
माना जाता है कि पठानकोट हमले की साजिश जैश ने ही रची थी. पाक पीएमओ की ओर से जारी विज्ञप्ति में कई लोगों को हिरासत में लेने की बात है, लेकिन अजहर का जिक्र नहीं है. हालांकि पाक अफसरों ने कहा कि जैश के कई कार्यालयों पर छापा मारे जाने के बाद अजहर को एहतियातन हिरासत में लिया गया. भारत का आरोप है कि अजहर की अगुवाई वाले जैश से जुड़े आतंकी पठानकोट हमले में शामिल थे.
आतंक के खात्मे में भारत के साथ
प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में पाकिस्तान की कार्रवाई की समीक्षा की गयी है. उच्च स्तरीय बैठक के बाद पाक पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अपनी धरती से आतंकवाद के खात्मे की पाकिस्तान प्रतिबद्ध है. पठानकोट की घटना से कथित तौर पर जुड़े आतंकी तत्वों के खिलाफ की जा रही जांच में काफी प्रगति हुई है. यह बात दोहरायी गयी कि आतंकवाद के खत्मे के लिए भारत के साथ संपर्क कायम रहेगा.
पठानकोट आयेगा पाकिस्तानी दल !
पाकिस्तान अपने एक विशेष जांच दल को पठानकोट भेजने पर भी विचार कर रहा है, क्योंकि भारत के सहयोग की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए और सूचना की दरकार होगी. इस संबंध में भारत से विमर्श कर रहा है.
पूछताछ के लिए बनी कमेटी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार की देर रात पकड़े गये संिदग्धों से पूछताछ के िलए छह सदस्यीय कमेटी बनायी है, जिसमें सेना व पुलिस के वरिष्ठ अफसर शािमल हैं. पूछताछ में ही पठानकोट हमले का सच पता चलेगा.
कंधार विमान हाइजैक के बाद छोड़ा, आज सबसे बड़ा सिरदर्द
मौलाना मसूद अजहर वह आतंकी है, जिसे 17 साल पहले 1999 में कंधार हाइजैक मामले में भारत ने रिहा किया था. 24 दिसंबर 1999 को पांच हथियारबंद आतंकवादियों ने 178 यात्रियों के साथ इंडियन एयरलाइंस के हवाई जहाज आइसी-814 को हाइजैक कर लिया था. हरकत-उल-मुजाहिद्दीन के आतंकियों ने भारत सरकार के सामने 178 यात्रियों की जान के बदले में तीन आतंकियों की रिहाई का सौदा किया था.
– मसूद अजहर ने 2000 में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद बनाया था. इसमें हरकत-उल-मुजाहिदीन और हरकत-उल-अंसार जैसे कई आतंकी संगठन शामिल हुए. अजहर हरकत-उल-अंसार का सचिव रह चुका है.
– 2001 में भारतीय संसद पर हमले के बाद पाकिस्तान में अजहर को िगरफ्तार किया गया था, लेिकन लाहौर हाइकोर्ट के आदेश पर छोड़ दिया गया था.
– अजहर को 1994 में श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया था.
– पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड
– अजहर बहावलपुर में ही रहता है. यहीं जैश के आतंकियों को ट्रेनिंग देता है.
टल सकती है भारत-पाक वार्ता
पाकिस्तान के साथ शुक्रवार को प्रस्तावित विदेश सचिव स्तर की वार्ता टल सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बीच बुधवार की रात बैठक हुई. समझा जाता है िक भारत-पाक वार्ता के बारे में अब अंतिम फैसला गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के पेरिस से लौटने के बाद होगा. दूसरी ओर चर्चा यह भी है कि दोनों देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पेरिस में भी कथित तौर पर मिल सकते हैं. इस बीच, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा है कि जैश चीफ मसूद को हिरासत में लेने की भारत सरकार को आधिकारिक सूचना नहीं है. हो सकता है कि यह खबर पाकिस्तानी मीडिया में प्लांट भी करायी गयी हो.
अलकायदा खतरा
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि पाक समेत कई देशों में अस्थिरता है. अलकायदा एवं आइएस से सीधा खतरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




