इंडोनेशिया में जबदस्त भूकंप, तीव्रता 6.4

जकार्ता : इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में जबदस्त भूकंप के झटके महसूस किये गये. लेकिन इसमें किसी के हताहत होने या किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने भूकंप की तीव्रता 6.4 बताई जो फिलीपीन के सांरगानी के 233 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 12.9 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित […]
जकार्ता : इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में जबदस्त भूकंप के झटके महसूस किये गये. लेकिन इसमें किसी के हताहत होने या किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने भूकंप की तीव्रता 6.4 बताई जो फिलीपीन के सांरगानी के 233 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 12.9 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था.
इंडोनेशिया की मौसम एवं भूगर्भ विज्ञान एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम चार बजकर 38 मिनट पर आया भूकंप उत्तरी सुलावेसी प्रांत में तालौद द्वीपसमूह के लगभग 58 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में केंद्रित था. इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं है. एजेंसी ने कहा कि तालौद के मेलंगुआने शहर में भूकंप का जबदस्त झटका महसूस किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




