तिब्बत के कुछ हिस्सों में भी महसूस हुआ भूकंप

बीजिंग : भारत के पूर्वोत्तर हिस्से में आज सुबह आए उच्च तीव्रता के भूकंप को तिब्बत के भी कुछ हिस्सों में महसूस किया गया और भूमि में कंपन के अहसास के बाद कई नागरिकों की नींद खुली. भूकंप से न्यींग्ची, शनान और कामदो प्रीफैक्चर प्रभावित हुए और क्षेत्रीय राजधानी ल्हासा में भी तेज झटकों की […]
बीजिंग : भारत के पूर्वोत्तर हिस्से में आज सुबह आए उच्च तीव्रता के भूकंप को तिब्बत के भी कुछ हिस्सों में महसूस किया गया और भूमि में कंपन के अहसास के बाद कई नागरिकों की नींद खुली. भूकंप से न्यींग्ची, शनान और कामदो प्रीफैक्चर प्रभावित हुए और क्षेत्रीय राजधानी ल्हासा में भी तेज झटकों की खबर है. भूकंप का केंद्र मणिपुर में था. भूकंप से अब तक यहां किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, ल्हासा में कई लोगों ने बताया कि उन्हें जमीन के हिलने का अहसास हुआ और फिर उनकी नींद खुली.
न्यींग्ची के मेतोक काउंटी के प्रमुख ने शिन्हुआ को बताया कि भूकंप इतना तेज था कि स्थानीय सरकार को तिब्बत स्वायत्तशासी शहर और गांव में स्थानीय अधिकारियों से संभावित हताहतों और नुकसान का पता लगाने के लिए कहना पडा. मेतोक काउंटी भूकंप के केंद्र के समीप है और भूकंप का केंद्र मणिपुर के तमेंगलोंग जिले में होने का पता चला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




