दुबई : नववर्ष के जश्न के दौरान होटल में आग

-दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलिफा के पास लगी आग दुबई : दुबई में गुरुवार रात नये साल के जश्न के दौरान एक होटल ‘द अड्रेस डाउन टाउन’ में भीषण आग लग गयी. इस आग में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. खबर देने तक इमारत में भीषण आग लगी […]
-दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलिफा के पास लगी आग
दुबई : दुबई में गुरुवार रात नये साल के जश्न के दौरान एक होटल ‘द अड्रेस डाउन टाउन’ में भीषण आग लग गयी. इस आग में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. खबर देने तक इमारत में भीषण आग लगी हुई थी.
आग बुझाने की कोशिशें जारी थीं. आग इतनी जबरदस्त है कि पूरा होटल आग की लपटों में घिर गया. आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है. दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा इस होटल के बेहद करीब है. इस बीच, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जो कि इस हादसे के वक्त होटल के पास ही थे, ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं दुबई के होटल द अड्रेस के पास ही हूं जिसकी बिल्डिंग में अचानक ही आग लग गयी. यह आग एक टेरेस से शुरू हुई और बढ़ती गयी’.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










