आतंक से लड़ाई में पाकिस्तान के साथ अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका ने पाकिस्तान में एक सरकारी कार्यालय के बाहर कल हुए तालिबान के हमले की निन्दा की है जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए हैं. अमेरिका ने इसे अस्वीकार्य और पाकिस्तानी लोगों की आकांक्षाओं के खिलाफ बताया है. विदेश विभाग के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि हम मृतकों के […]
वाशिंगटन : अमेरिका ने पाकिस्तान में एक सरकारी कार्यालय के बाहर कल हुए तालिबान के हमले की निन्दा की है जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए हैं. अमेरिका ने इसे अस्वीकार्य और पाकिस्तानी लोगों की आकांक्षाओं के खिलाफ बताया है. विदेश विभाग के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि हम मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवदेना व्यक्त करते हैं.
तालिबान के एक युवा आत्मघाती बम हमलावर ने कल अशांत पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में भीडभाड वाले एक सरकारी कार्यालय के बाहर खुद को विस्फोट से उडा लिया. इसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और लगभग 60 अन्य घायल हुए हैं. टोनर ने हमले की निन्दा करते हुए कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लडाई में पाकिस्तान के लोगों और पाकिस्तान की सरकार के साथ है. उन्होंने कहा कि मानव जीवन के प्रति इस तरह का असम्मान अस्वीकार्य है और यह एक स्थिर तथा सुरक्षित देश के लिए पाकिस्तान के लोगों की आकांक्षाओं के खिलाफ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




