IS का दावा, रूस-अमेरिका के हमले ने हमें मजबूत किया

बगदाद : इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन आईएसआईएस का दावा है कि रुस और अमेरिका की ओर से किए जा रहे हवाई हमले उन्हें कमजोर साबित नहीं कर पाए हैं. आईएस का दावा है कि इन हमलों ने उन्हें अंदर से और मजबूत किया है. अपने ऑडियो संदेश में कहा कि यकीन मानिये अल्लाह उन लोगों […]
बगदाद : इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन आईएसआईएस का दावा है कि रुस और अमेरिका की ओर से किए जा रहे हवाई हमले उन्हें कमजोर साबित नहीं कर पाए हैं. आईएस का दावा है कि इन हमलों ने उन्हें अंदर से और मजबूत किया है. अपने ऑडियो संदेश में कहा कि यकीन मानिये अल्लाह उन लोगों की मदद करेगा जो उनकी इबादत करते हैं. आपको यह जानकर बहुत खुशी होगी कि हम बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. हमारे खिलाफ लड़ाई जितनी तेज होगी हम और मजबूत होकर सामने आएंगे.
जानकारी के मुताबिक शनिवार को ट्वीटर पर दिए गए इस बयान के प्रमाणिकता की गारंटी नहीं दी जा सकती. लेकिन अकसर हां इसी एकाउंट पर इत तरह के बयान बगदादी द्वारा दिए जाते रहे हैं. गौरतलब हो कि लगभग आधे घंटे की इस ऑडियो रिकार्डिंग में आईएस के प्रमुख द्वारा मुस्लिम देशों को गठबंधन बनाने का प्रयास करने के लिए मुस्लिम कंट्री के उन देशों की आलोचना आईएस ने की है जो देश हाल में हमले के लिए अलग संगठन बनाने की बात कह रहे हैं. बगदादी का मानना है कि ऐसे देश इस्लामी नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




