पाकिस्तान में हथियारों के विकास पर अमेरिका चिंतित

वाशिंगटन : पाकिस्तान में परमाणु हथियारों के विकास पर अमेरिका ने चिंता जताई है और अमेरिकी सांसदों ने सरकार से इस्लामाबाद के साथ सख्ती बरतने को कहा है, क्योंकि पाकिस्तान भारत के साथ अपने संबंधों को सुधारने को लेकर गंभीर नहीं दिखता और उसने अपने हथियारों के निर्माण की गति तेज कर दी है. पाकिस्तान […]
वाशिंगटन : पाकिस्तान में परमाणु हथियारों के विकास पर अमेरिका ने चिंता जताई है और अमेरिकी सांसदों ने सरकार से इस्लामाबाद के साथ सख्ती बरतने को कहा है, क्योंकि पाकिस्तान भारत के साथ अपने संबंधों को सुधारने को लेकर गंभीर नहीं दिखता और उसने अपने हथियारों के निर्माण की गति तेज कर दी है.
पाकिस्तान के मिसाइल कार्यक्रम की गति से चिंताग्रस्त अमेरिका ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि रिचर्ड ओल्सन ने सदन की विदेश मामलों की समिति द्वारा पाकिस्तान के मुद्दे पर आयोजित सुनवाई में सांसदों से कहा कि मैं यह कहना चाहता हूं कि हम आपकी चिताओं से वाकिफ हैं. विशेषकर पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के विकास से दुड़ी चिंता से हमें सबसे ज्यादा चिंता पाकिस्तान के मिसाइल कार्यक्रम की गति और इसके विस्तार को लेकर है जिसमें परमाणु तंत्रों पर काम करना भी शामिल है.
कांग्रेस के सदस्य ब्रियान हिगिंस के एक सवाल के जवाब में ओल्सन ने कहा, हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि दक्षिणी पश्चिमी एशिया का पारंपरिक संघर्ष बढ़कर परमाणु शक्ति के इस्तेमाल तक भी पहुंच सकता है। इसके साथ ही बढ़ते जखीरों के चलते सुरक्षा की चुनौतियां बढ़ सकती हैं। हमने पाकिस्तानियों के साथ उच्चतम स्तर पर बहुत सक्रिय वार्ता की थी, जिसमें हमने हमारी विशिष्ट चिंताएं उनके सामने स्पष्ट कर दी थीं. हिगिंस ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान भारत के साथ अपने संबंध सुधारने को लेकर संजीदा नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




