ePaper

सुषमा से मुलाकात के पहले नवाज शरीफ ने की बैठक

Updated at : 08 Dec 2015 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
सुषमा से मुलाकात के पहले नवाज शरीफ ने की बैठक

इस्लामाबाद : एक क्षेत्रीय सम्मेलन के इतर यहां विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ वार्ता से पहले, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज शीर्ष सुरक्षा एवं प्रशासनिक अधिकारियों से उच्चस्तरीय बैठक की. अफगानिस्तान को केंद्र में रखकर एशियाई और अन्य देशों के वार्षिक दो सम्मेलन दिवसीय ‘हार्ट आफ एशिया’ आज शुरु हुआ जहां सुषमा […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : एक क्षेत्रीय सम्मेलन के इतर यहां विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ वार्ता से पहले, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज शीर्ष सुरक्षा एवं प्रशासनिक अधिकारियों से उच्चस्तरीय बैठक की. अफगानिस्तान को केंद्र में रखकर एशियाई और अन्य देशों के वार्षिक दो सम्मेलन दिवसीय ‘हार्ट आफ एशिया’ आज शुरु हुआ जहां सुषमा कल मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि आज की बैठक में सेना प्रमुख राहील शरीफ, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त नासिर जंजुआ, वित्त मंत्री इशाक डार, गृह मंत्री निसार अली खान, विदेश मामलों पर सलाहकार सरताज अजीज तथा अन्य अधिकारी शामिल हुए.

बयान में कहा गया कि बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने बैंकाक में अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल के साथ अपनी हालिया बातचीत से अवगत कराया जिसमें दोनों देशों के विदेश सचिव भी मौजूद थे. बैठक में पांचवें ‘हार्ट आफ एशिया’ सम्मेलन के एजेंडा पर भी चर्चा हुई. इसमें अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के पाकिस्तान के दौरे पर भी बात हुई. बैठक की अध्यक्षता करने के बाद शरीफ ने सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा के लिए सेना प्रमुख से आमने सामने की बात की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola