विमान गिराने की साजिश में अमेरिका भी था शामिल : पुतिन

मास्को : रुसी विमान गिराये जाने के विवाद अब नया मोड़ ले लिया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि रूसी विमान गिराने के साजिश में अमेरिका भी शामिल था. मीडिया को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि अमेरिका ने रुसी युद्धक विमान की उड़ान […]
मास्को : रुसी विमान गिराये जाने के विवाद अब नया मोड़ ले लिया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि रूसी विमान गिराने के साजिश में अमेरिका भी शामिल था. मीडिया को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि अमेरिका ने रुसी युद्धक विमान की उड़ान -मार्ग को लीक कर दिया था.
तुर्की और रूस के संबंधों के बारे में बात करते हुए पुतिन ने कहा कि तुर्की के साथ आर्थिक संबंधों में अब मुश्किलें आयेगी. उन्होंने कहा कि अब भी रूस जानना चाहता है कि तुर्की ने विमान क्यों गिराया. लेकिन अब तक उसने इसके कोई सही वजह बता नहीं पाया. गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले रूस के एक विमान को तुर्की ने गिरा दिया था. तुर्की का आरोप था कि रूसी विमान उसके हवाई सीमा पर अतिक्रमण कर रहा था. इस हमले से गुस्साये पुतिन ने तुर्की को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे दी थी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




