ePaper

आतंकी संगठनों पर पाक से कर रहा है US बातचीत

Updated at : 05 Nov 2015 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
आतंकी संगठनों पर पाक से कर रहा है US बातचीत

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा समेत आतंकी संगठनों को मीडिया में दिखाए जाने पर पाकिस्तान द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के संदर्भ में वह उससे बातचीत कर रहा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैं आपको यही बता सकता हूं कि हमें उनकी जानकारी है. […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा समेत आतंकी संगठनों को मीडिया में दिखाए जाने पर पाकिस्तान द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के संदर्भ में वह उससे बातचीत कर रहा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैं आपको यही बता सकता हूं कि हमें उनकी जानकारी है. हम उन पर गौर कर रहे हैं. हम पाकिस्तानी नेताओं से इस बारे में बात कर रहे हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहूंगा कि आप पाकिस्तान के फैसलों के पीछे के कारणों के बारे में उसी से पूछें.’

बीते दो नवंबर को पाकिस्तान ने आतंक पर कार्रवाई के तहत जमात-उद-दावा जैसे आतंकी संगठनों की मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस तरह पाकिस्तान ने पहली बार यह माना कि मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के नेतृत्व वाला संगठन, लश्कर-ए-तैयबा की ही एक शाखा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola