ePaper

अमेरिका में हिंदी का जलवा, भारतीया भाषाओं में सबसे आगे

Updated at : 04 Nov 2015 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका में हिंदी का जलवा, भारतीया भाषाओं में सबसे आगे

वाशिंगटन : अमेरिका में बोले जाने वाली भारतीय भाषाओं में हिंदी सबसे अधिक बोली जाती है. इस देश में करीब 6.5 लाख लोग हिंदी बोलते हैं. अमेरिकी जनगणना ब्यूरो ने अमेरिकी समुदाय सर्वेक्षण के 2009 से लेकर 2013 के आंकडों के आधार पर बताया है कि अमेरिका में छह करोड से अधिक लोग घर पर […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका में बोले जाने वाली भारतीय भाषाओं में हिंदी सबसे अधिक बोली जाती है. इस देश में करीब 6.5 लाख लोग हिंदी बोलते हैं. अमेरिकी जनगणना ब्यूरो ने अमेरिकी समुदाय सर्वेक्षण के 2009 से लेकर 2013 के आंकडों के आधार पर बताया है कि अमेरिका में छह करोड से अधिक लोग घर पर अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाएं बोलते हैं.

अमेरिका में घरों में अंग्रेजी के अलावा बोली जाने वाली शीर्ष भाषाओं में स्पेनिश, चीनी, फ्रेंच, कोरियाई, जर्मन, वियतनामी, अरबी, टागालोग और रुसी भाषा शामिल है. भारत की राष्ट्रीय भाषा हिंदी भारतीय भाषाओं में से सूची में शीर्ष स्थान पर है और करीब 6.5 लाख लोग इसे बोलते हैं.

करीब चार लाख अमेरिकी निवासी उर्दू बोलते हैं अैर 3.7 लाख से अधिक लोग गुजराती बोलते हैं. अमेरिका में हिंदी के अलावा अन्य सभी प्रमुख भारतीय भाषाएं भी बोली जाती है. जनगणना ब्यूरो ने के अनुसार 2.5 लाख से अधिक लोग बंगला और 2.5 लाख से अधिक लोग पंजाबी भाषा बोलते हैं जबकि 73,000 से अधिक लोग मराठी, 5,000 से अधिक लोग उडिया, करीब 1300 लोग असमिया और करीब 1700 लोग कश्मीरी भाषा बोलते हैं. करीब 600 लोग बिहारी भाषा और करीब 700 लोग राजस्थानी भाषा बोलते हैं.

94,000 से अधिक लोग नेपाली और करीब 9,000 लोग सिंधी बोलते हैं. करीब 250,000 लोग तेलुगु, 190,000 लोग तमिल, 146,000 लोग मलयालम और 48,000 लोग कन्नड भाषा बोलते हैं. जनगणना ब्यूरो ने ये आंकडे कल जारी किये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola