PM मोदी की आज बक्सर व सीवान में सभाएं

Updated:
विज्ञापन
PM मोदी की आज बक्सर व सीवान में सभाएं

पटना : बिहार चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन हैं. इसी के मद्देनजर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. सबसे पहले पीएम मोदी आज सुबह 10 बजे बक्सर में एक रैली करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री सीवान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इससे […]

विज्ञापन

पटना : बिहार चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन हैं. इसी के मद्देनजर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. सबसे पहले पीएम मोदी आज सुबह 10 बजे बक्सर में एक रैली करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री सीवान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

इससे पहले तीसरे चरण के लिए कल रविवार को पीएम मोदी ने बिहार में चार अलग-अलग स्थानों पर सभाओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने महागंठबंधन पर जमकर निशाना साधते हुए आरक्षण के मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि इसमें कोई बदलाव संभव नहीं हैं. इसके बाद के दो चरणों के लिए बिहार में पीएम मोदी की 11 और रैलियां होनी हैं. 28 अक्टूबर को तीसरे चरण के चुनाव के लिए चुनाव होना है. इस चरण में कुल 50 सीटों के लिये मतदान होने हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola