ePaper

पाकिस्तान में मुंबई हमले की सुनवाई स्थगित

Updated at : 21 Oct 2015 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में मुंबई हमले की सुनवाई स्थगित

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की एक आतंकवाद विरोधी अदालत ने मुंबई हमले की सुनवाई आज 28 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दी. इस मामले में हमले के मुख्य साजिशकर्ता जकीउर रहमान लखवी सहित सात आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमा चलाया जा रहा है. रावलपिंडी की आदियाला जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच सुनवाई कर रही आतंकवाद […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की एक आतंकवाद विरोधी अदालत ने मुंबई हमले की सुनवाई आज 28 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दी. इस मामले में हमले के मुख्य साजिशकर्ता जकीउर रहमान लखवी सहित सात आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमा चलाया जा रहा है.

रावलपिंडी की आदियाला जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच सुनवाई कर रही आतंकवाद विरोधी अदालत के समक्ष आज सिर्फ एक आधिकारिक गवाह ने अपना बयान दर्ज कराया. इस मामले में दो अन्य गवाह आज उपस्थित नहीं हुए जिनको अदालत ने सम्मन किया था.

अदालत ने मामले की सुनवाई 28 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दी और उस दिन चार गवाहों को सम्मन किया है. आतंकवाद विरोधी अदालत ने इसी जून महीने से मामले की सुनवाई सप्ताह में दो बार करना आरंभ किया. दरअसल, इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने अप्रैल के मध्य में निचली अदालत को आदेश दिया था कि वह दो महीने के भीतर या जून के मध्य तक सुनवाई पूरी करे.

परंतु इस मामले की सुनवाई पूरी नहीं हुई और हाईकोर्ट ने लखवी को अप्रैल महीने में मिली जमानत को रद्द भी नहीं किया. उधर, लखवी के वकील राजा रिजवान अब्बासी ने कहा कि इस मामले की सुनवाई एक महीने में पूरी होने की संभावना है.

उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई हमले के मामले की सुनवाई के एक महीने में पूरा होने की संभावना है क्योंकि अब बहुत सारे गवाह बयान दर्ज कराने को नहीं बचे हैं.” अब्बासी ने कहा, ‘‘अदालत अब भी इस मामले की सुनवाई सप्ताह में दो बार कर रही है. बहरहाल, पूर्व में न्यायाधीश छुट्टी पर थे इस कारण सुनवाई सप्ताह में दो बार नहीं हो सकी.” पाकिस्तान में मुंबई हमले के मामले की सुनवाई साल 2009 से चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola