ePaper

लालू ने भाजपा शासित राज्यों के आरक्षण को बनाया चुनावी मुद्दा

Updated at : 14 Oct 2015 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
लालू ने भाजपा शासित राज्यों के आरक्षण को बनाया चुनावी मुद्दा

पटना : आरक्षण के मुद्दे पर अब तक आरएसएस एवं भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अब भाजपा शासित राज्यों में लागू आरक्षण के आंकड़ों का हवाला देते हुए हमला बोला है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने ट्वीट कर राजस्थान, हरियाणा एवं मध्य प्रदेश में लागू आरक्षण का […]

विज्ञापन

पटना : आरक्षण के मुद्दे पर अब तक आरएसएस एवं भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अब भाजपा शासित राज्यों में लागू आरक्षण के आंकड़ों का हवाला देते हुए हमला बोला है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने ट्वीट कर राजस्थान, हरियाणा एवं मध्य प्रदेश में लागू आरक्षण का जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है. लालू प्रसाद ने अपने पहले ट्वीट में कहा है कि पिछड़ों-दलितों का आरक्षण खत्म करने के लिए भाजपा ने राजस्थान में कानून बनाया है जिसके मुताबिक यहां 10वीं पास ही सरपंच व पार्षद बन सकते है. इसके आगे उन्होंने कहा कि अब वह ऐसा ही फरमान हरियाणा में दे रहे है.

अपने अगले ट्वीट में राजद सुप्रीमो ने कहा है कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश में तथाकथित ओबीसी मुख्यमंत्री आरएसएस के दबाब में अपने राज्य में 27 प्रतिशत आरक्षण लागू नहीं कर पाए. उन्होंने कहा कि इस राज्य में केवल 14 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण है. गौर हो कि बीते दिनों आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की ओर से दिये गये आरक्षण की समीक्षा संबंधी बयान के बाद से ही लालू प्रसाद ने आरएसएस व भाजपा पर इसको लेकर जमकर हमला बोला है. प्रथम चरण के चुनाव संपन्न होने के साथ ही अब राजद सुप्रीमो ने भाजपा शासित राज्यों के आरक्षण को बिहार चुनाव में मुद्दा बनाने की कवायद तेज कर दी है और इसी कड़ी में उन्होंने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola