ePaper

अमेरिका-आयरलैंड का दौरा संपन्न, स्वदेश रवाना हुए PM नरेंद्र मोदी

Updated at : 29 Sep 2015 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका-आयरलैंड का दौरा संपन्न, स्वदेश रवाना हुए PM नरेंद्र मोदी

न्यूयॉर्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयरलैंड और अमेरिका का अपना दौरा संपन्न करने के बाद स्वदेश के लिए रवाना हो गये. मोदी ने भारत रवाना होने से पहले ट्वीट किया ‘मेरे अमेरिकी दौरे ने हमारे संबंधों की विशिष्ट गहराई और विविधता जाहिर की. इन कुछ दिनों में बहुत कुछ कवर किया गया.’ उन्होंने एक अन्य […]

विज्ञापन

न्यूयॉर्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयरलैंड और अमेरिका का अपना दौरा संपन्न करने के बाद स्वदेश के लिए रवाना हो गये. मोदी ने भारत रवाना होने से पहले ट्वीट किया ‘मेरे अमेरिकी दौरे ने हमारे संबंधों की विशिष्ट गहराई और विविधता जाहिर की. इन कुछ दिनों में बहुत कुछ कवर किया गया.’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में अमेरिका की यात्रा के दौरान हुई अपनी बैठकों की श्रृंखला का संकेत देते हुए कहा ‘मुझे कई कार्यक्रमों में शामिल होने का सुअवसर मिला जिनमें से प्रत्येक ने कई सकारात्मक नतीजे दिये जिनका भारत को लाभ होगा.’

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘मैंने संयुक्त राष्ट्र में प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा किये और मैं वैश्विक समुदाय के साथ भारत के रिश्तों को मजबूत करने के लिए कई अन्य नेताओं से भी मिला.’ उन्होंने कहा, ‘मैं जहां भी गया वहां अपने और अपने प्रतिनिधिमंडल का शानदार स्वागत और आथित्य सत्कार करने के लिए अमेरिकी जनता का आभारी हूं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola