ePaper

बदलाव के दौर से गुजर रहा है भारत : सुंदर पिचई

Updated at : 24 Sep 2015 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
बदलाव के दौर से गुजर रहा है भारत : सुंदर पिचई

नयी दिल्ली: प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गूगल के मुख्य कार्यकारी सुंदर पिचई ने कहा कि भारत लंबे समय से प्रौद्योगिकी कंपनियों के लिए प्रतिभा का निर्यातक रहा है लेकिन इस समय खुद के बदलाव के दौर से गुजर रहा है जिससे देश की 1.2 अरब आबादी को काफी फायदा होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गूगल के मुख्य कार्यकारी सुंदर पिचई ने कहा कि भारत लंबे समय से प्रौद्योगिकी कंपनियों के लिए प्रतिभा का निर्यातक रहा है लेकिन इस समय खुद के बदलाव के दौर से गुजर रहा है जिससे देश की 1.2 अरब आबादी को काफी फायदा होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिलिकॉन वैली में स्वागत करते हुए भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी ने कहा कि गूगल के सभी कर्मचारियों और भारतीय समुदाय में उनकी यात्रा को लेकर भारी उत्साह है.

उन्होंने यूट्यूब वीडियो में कहा भारत और सिलिकॉन वैली के बीच मजबूत संबंध है. भारत लंबे समय से प्रौद्योगिकी कंपनियों के लिये प्रतिभाओं का निर्यातक रहा है. आईआईटी और अन्य संस्थानों से स्नातक करने वाले भारतीयों द्वारा निर्मित उत्पादों ने विश्व में क्रांति लाने में मदद की है. लेकिन अब भारत अपने क्रांतिकारी दौर से गुजर रहा है. उन्होंने कहा कि बहुत से लोग पहली बार आनलाइन होंगे विशेष तौर पर वे जो ग्रामीण क्षेत्र में हैं और हिंदी तथा अन्य भारतीय भाषाएं बोलते हैं जिससे देश में सबको फायदा होगा.

पिचई ने कहा कि इससे लडकियों को नया कौशल सीखने और सफल कैरियर, अगली पीढी की प्रभावी शिक्षा प्राप्त करने और हर प्रकार के कारोबार के लिए नए ग्राहक ढूंढने में मदद मिलेगी.

पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान की सराहना की है. उन्होंने कहा, इससे ग्रामीण इलाकों के लोग आनलाइन होंगे. सस्ते बैंडविद्थ, किफायती फोनों से और अधिक लोग कनेक्टेड होंगे.उन्होंने कहा, यह भारत में 1.2 अरब लोगों को कनेक्टेड(सम्पर्क में रखने) रखने पर केंद्रित है. इसे भारत व सिलिकन वैली में बहुत समर्थन मिला है. पिचाई इसी अगस्त में गूगल के सीईओ बने.उन्होंने कहा कि गूगल इस कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाएगी.

उल्लेखनीय है कि मोदी का सिलिकन वैली की यात्रा के दौरान पिचाई, फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग व एप्पल के सीईओ टिम कुक से भी मिलने का कार्यक्रम है

उन्होंने कहा हम यहां सैन जोस के सैप सेंटर और जब आप गूगल में आयेंगे तब आपकी प्रतिक्रिया सुनने का इंतजार कर रहे हैं … हमें उम्मीद है कि आपकी यात्रा से लोग सिलिकॉन वैली में उत्साहित होंगे, देश भर के भारतीय उत्साहित होंगे और हमारी भागीदारी को नया जोश तथा मजबूती मिलेगी. मोदी अपनी यात्रा के दौरान फेसबुक के मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग से मुलाकात करेंगे और 27 सितंबर को कैलिफोर्निया में कंपनी के मुख्यालय में सत्र को संबोधित करेंगे. वह एपल के मुख्य कार्यकारी टिम कुक और इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला के मुख्य कार्यकारी एलोन मस्क आदि से मिल सकते हैं

.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola