अमेरिका ने फिर पाक को चेताया, आतंकवाद के सुरक्षित पनाहगाहों के खिलाफ करे कार्रवाई

वाशिंगटन : अमेरिका ने सीधे शब्दों में पाकिस्तान से कहा है कि वह अपनी सीमा में आतंकवादियों के शरणस्थलों के खिलाफ अपने प्रयासों को तेज करे और अफगानिस्तान में अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर बडे हमलों के लिए जिम्मेदार खूंखार हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कडे कदम उठाए. अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुसेन राइस ने पाकिस्तान में […]
वाशिंगटन : अमेरिका ने सीधे शब्दों में पाकिस्तान से कहा है कि वह अपनी सीमा में आतंकवादियों के शरणस्थलों के खिलाफ अपने प्रयासों को तेज करे और अफगानिस्तान में अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर बडे हमलों के लिए जिम्मेदार खूंखार हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कडे कदम उठाए. अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुसेन राइस ने पाकिस्तान में अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान कल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उसके सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ समेत शीर्ष पाकिस्तानी नेतृत्व को इस संबंध में कडा संदेश दिया.
व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि सुसेन ने अपने संदेश में ‘पाकिस्तानियों से क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी सीमाओं में आतंकवादियों के शरणस्थलों के खिलाफ कार्रवाई के अपने प्रयास तेज करने की अपील की.’ पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि सुसेन ने पाकिस्तानियों से अफगानिस्तान में हाल में हुए हमलों के बाद हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ ठोस कदम उठाने की भी अपील की.
पाकिस्तानी राजनयिक सूत्रों के अनुसार सुसेन ने उत्तरी वजीरिस्तान में पाकिस्तान के अभियान की सराहना की लेकिन उन्होंने देश से हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ और अधिक ठोक कदम उठाने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










