ePaper

ईरान समझौता परमाणु हथियारों के लिए हर रास्ता बंद करेगा : बराक ओबामा

Updated at : 29 Aug 2015 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
ईरान समझौता परमाणु हथियारों के लिए हर रास्ता बंद करेगा : बराक ओबामा

वाशिंगटन : राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ईरान के साथ हुए ऐतिहासिक परमाणु समझौते का बचाव करते हुए कहा कि इससे तेहरान के परमाणु हथियार प्राप्त करने के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे और यह अमेरिका एवं इस्राइल दोनों के हित में है. अगले महीने होने जा रहे कांग्रेस के महत्वपूर्ण मतदान से पहले यहूदी समुदाय […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ईरान के साथ हुए ऐतिहासिक परमाणु समझौते का बचाव करते हुए कहा कि इससे तेहरान के परमाणु हथियार प्राप्त करने के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे और यह अमेरिका एवं इस्राइल दोनों के हित में है. अगले महीने होने जा रहे कांग्रेस के महत्वपूर्ण मतदान से पहले यहूदी समुदाय की चिंताओं को दूर करते हुए ओबामा ने कहा, ‘यह समझौता ईरान के किसी भी तरह के परमाणु हथियार को प्राप्त करने के रास्तों को बंद करेगा.’ उन्होंने यह बात व्हाइट हाउस से एक वेबकास्ट के माध्यम से कही.

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समझौते के सख्त प्रावधानों के चलते परमाणु प्रसार से जुडे कई विशेषज्ञों ने इसका समर्थन किया है.ओबामा ने कल कहा कि इस्राइल के कुछ अपवादों को छोडकर विश्व समुदाय का अधिकतर हिस्सा इस समझौते के पक्ष में है. उन्होंने कहा कि लोगों का कहना है कि ईरान धोखा करेगा. वह विश्वासपात्र नहीं हैं. मैं जोर देता रहता हूं कि हम ईरान पर भरोसा नहीं रखते. ईरान अमेरिका का विरोधी है. यह यहूदी-विरोधी है. इसने यहूदियों के सत्यानाश का खंडन किया है. उसने इस्राइल को तबाह करने का आह्वान किया है. यह एक घृणित शासन व्यवस्था है.

ओबामा ने कहा कि लेकिन यह समझौता विश्वास पर निर्भर नहीं है. जब वह (ईरान) धोखा करे या अनपेक्षित रूप से प्रतिक्रिया करे तो यह हमारी उनको पकडने की क्षमता एवं सत्यापन पर निर्भर करता है. ओबामा ने यहूदियों से उनको मिले समर्थन को मान्यता देते हुए कहा कि वह यहां (राष्ट्रपति पद) पर नहीं बैठे होते यदि यहूदी समुदाय में उनके दोस्त या समर्थक नहीं होते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola