ePaper

सोउडेलर तूफान ने ताइवान में ढाया कहर, चार की मौत

Updated at : 08 Aug 2015 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
सोउडेलर तूफान ने ताइवान में ढाया कहर, चार की मौत

ताइपे : चीन की ओर बढने से पहले सोउडेलर तूफान ने ताइवान में आज कहर बरपाया. तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते चार लोगों की मौत हो गई. सुबह सवेरे पूर्वी तट से टकराने के बाद इसने मध्य ताइवान में भारी तबाही मचाई. इसके चलते ताओयुआन के उत्तरी क्षेत्र में एक सुदूर गांव में […]

विज्ञापन

ताइपे : चीन की ओर बढने से पहले सोउडेलर तूफान ने ताइवान में आज कहर बरपाया. तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते चार लोगों की मौत हो गई. सुबह सवेरे पूर्वी तट से टकराने के बाद इसने मध्य ताइवान में भारी तबाही मचाई. इसके चलते ताओयुआन के उत्तरी क्षेत्र में एक सुदूर गांव में भूस्खलन हुआ. बहरहाल, भूस्खलन से पहले ही गांव को खाली करा लिया गया था.

ताओयुआन के अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘गांव में भूस्खलन हुआ है. लगभग 10 घर इसके मलबे में आधे दफन हो गए हैं. कल ही रात लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचा दिया गया था.’ ताइवान में लगभग सात लाख घरों में बिजली चली गई है.

भारी वर्षा के कारण कई इलाकों में कमर तक पानी भर गया है. तूफान मध्य ताइवान से चीन के फुजियान प्रांत की ओर बढ रहा है. वहां पहले ही लगभग डेढ लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि तूफान के कारण चार लोगों की मौत हो गई है जिसमें एक दमकल कर्मी भी शामिल है.

तूफान के मद्देनजर हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. 1300 लोग अस्थाई शिविर में रह रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola