पाकिस्तान में बाढ़ से 116 लोगों की मौत, 7.5 लाख से अधिक प्रभावित

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण आई भयावह बाढ़ में कम से कम 116 लोगों की मौत हो गई और 7.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. नदियों के उफान पर होने के कारण कई इलाकों में पानी से घिरे लोगों तक पहुंचने में प्रशासन को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण आई भयावह बाढ़ में कम से कम 116 लोगों की मौत हो गई और 7.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. नदियों के उफान पर होने के कारण कई इलाकों में पानी से घिरे लोगों तक पहुंचने में प्रशासन को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि पीडितों तक पहुंचने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. बाढ़ से कम से कम 752,274 लोग प्रभावित हुए हैं. सेना और दूसरी एजेंसियों ने करीब 450,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है, लेकिन अधिकारियों ने आगाह किया है कि निरंतर बारिश के कारण परेशानियां और बढ़ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




