ePaper

चीन में खान में फंसे 11 खनिकों को 40 घंटे बाद निकाला गया

Updated at : 27 Jul 2015 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
चीन में खान में फंसे 11 खनिकों को 40 घंटे बाद निकाला गया

बीजिंग : चीन के दक्षिण पश्चिमी युन्नान प्रांत में 40 घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद एक खान में फंसे सभी 11 खनिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. फंसे हुए खनिकों को बचाव अभियान के दौरान आज तडके एक सुरंग के माध्यम से स्ट्रेचर पर बाहर लाया गया. सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन के दक्षिण पश्चिमी युन्नान प्रांत में 40 घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद एक खान में फंसे सभी 11 खनिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. फंसे हुए खनिकों को बचाव अभियान के दौरान आज तडके एक सुरंग के माध्यम से स्ट्रेचर पर बाहर लाया गया.

सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक गत शनिवार को जब खनिक खान में काम कर रहे थे तभी दोपहर एक बजे के दौरान लियांगे काउंटी में स्थित यह खान ढह गई. हालांकि इसके बाद भी खान में हवा पहुंचाने वाले कुछ उपकरण काम करते रहे थे.

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार काउंटी में लगातार बारिश के कारण खान ढही. रिपोर्ट में कहा गया है कि जांचकर्ताओं ने खान में जिंदा लोगों के होने का पता लगाया जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने लगभग 1000 बचाव कर्मियों को इस बचाव अभियान में लगाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola