ePaper

सुरंग के अंधेरे में ''किस'' का वीडियो हुआ वायरल, चीनी पुलिस ने चेताया

Updated at : 21 Jul 2015 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
सुरंग के अंधेरे में ''किस'' का वीडियो हुआ वायरल, चीनी पुलिस ने चेताया

बीजिंग : भूमिगत मार्ग पर युवा जोडे के चुंबन करने और अंतरंग होने का वीडियो वायरल होने पर लोगों से मिली कठोर प्रतिक्रिया के बाद पुलिस ने यात्रियों को चेताया है. सरकार संचालित समाचार पत्र पीपुल्स डेली ने आगाह करते हुए लिखा है, ‘भूमिगत मार्ग में चुंबन ले रहे हैं? सावधान रहें, पुलिस आपसे पूछताछ […]

विज्ञापन

बीजिंग : भूमिगत मार्ग पर युवा जोडे के चुंबन करने और अंतरंग होने का वीडियो वायरल होने पर लोगों से मिली कठोर प्रतिक्रिया के बाद पुलिस ने यात्रियों को चेताया है. सरकार संचालित समाचार पत्र पीपुल्स डेली ने आगाह करते हुए लिखा है, ‘भूमिगत मार्ग में चुंबन ले रहे हैं? सावधान रहें, पुलिस आपसे पूछताछ कर सकती है.’

हाल ही में चीन के उत्तर पूर्वी लिओनिंग प्रांत के शेनयांग में भूमिगत मार्ग ट्रेन में एक युवा जोडे का चुंबन लेते और अंतरंग होते एक वीडियो वायरल हो गया था जिस पर नेट उपभोक्ताओं ने कडा विरोध जताया था.

अखबार ने अपने वेब संस्करण में वीडियो से संबंधित तस्वीरें छापी हैं. वीडियो और फोटो डालने वाले व्यक्ति ने लिखा, ‘क्या आप सार्वजनिक स्थलों पर थोडी शालीनता दिखा सकते हैं? आपके आसपास मौजूद बच्चों का क्या?’ शेनयांग पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola