नासा के ''एपिक'' कैमरे ने कैद की पृथ्वी की अनूठी तस्वीर

वाशिंगटन : नासा ने पहली बार 16 लाख किलोमीटर की दूरी से सूर्य के प्रकाश से सराबोर पृथ्वी की पहली अनूठी तस्वीर को कैद किया है. इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ट्वीट करके पृथ्वी को बचाने की जरुरत पर बल दिया. डीप स्पेस क्लाईमेट अब्जर्वेटॅरी उपग्रह पर लगाये गये नासा के अर्थ पालीक्रोमेटिक इमेजिंग […]
वाशिंगटन : नासा ने पहली बार 16 लाख किलोमीटर की दूरी से सूर्य के प्रकाश से सराबोर पृथ्वी की पहली अनूठी तस्वीर को कैद किया है. इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ट्वीट करके पृथ्वी को बचाने की जरुरत पर बल दिया. डीप स्पेस क्लाईमेट अब्जर्वेटॅरी उपग्रह पर लगाये गये नासा के अर्थ पालीक्रोमेटिक इमेजिंग कैमरा (एपिक) से ली गई तीन अलग-अलग तस्वीरों को मिलाकर फोटोग्राफी के स्तर की इस रंगीन तस्वीर को बनाया गया है.
Just got this new blue marble photo from @NASA. A beautiful reminder that we need to protect the only planet we have. pic.twitter.com/JQ3174P0LF
— President Obama (@POTUS44) July 20, 2015
नासा ने कहा है कि छह जुलाई को ली गई इस तस्वीर में मरुभूमि, नदी व्यवस्था और जटिल बादल पैटर्न को देखा जा सकता है. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर लिखा है ‘नासा से एक नयी नीले संगमरमर की तरह की एक फोटो मिली है. यह हमें याद दिलाती है कि हमें इस ग्रह को बचाने की जरुरत है जो हमारे पास है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




